ICAI CA Final, Inter Admit Card (OUT) LIVE: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. ये एग्जाम 5 मई से शुरू होने वाले हैं. जिन भी कैंडिडेट्स ने इन परीक्षाओं के लिए रजिस्टर करवाया है. वो ICAI ई-सर्विसेज पोर्टल, eservices.icai.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, CA फाइनल ग्रुप 1 के एग्जाम 2, 4 और 6 मई, 2026 को होंगे.ग्रुप 2 के एग्जाम 8, 10 और 12 मई, 2026 को होने वाले हैं. वहीं इंटरमीडिएट ग्रुप 1 के एग्जाम 5, 7 और 9 मई को और ग्रुप 2 के एग्जाम 11, 13 और 15 मई, 2026 को हैं. ये सभी एग्जाम दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे जो कि शाम 5 बजे तक चलेंगे.
कैसे डाउनलोड करें ICAI CA Admit Card
- ICAI CA Admit Card डाउनलोड करने के लिए ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं.
- Intermediate और Final परीक्षाओं के लिए ICAI CA May Admit Card 2026 का लिंक होगा, इस लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन करके पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें, सबमिट करें.
- आपका Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड कर लें.
एडमिट कार्ड में कोई गलती होने पर जैसे कि नाम, गलत परीक्षा केंद्र, या गलत ग्रुप, तो सुधार के लिए तुरंत ICAI से संपर्क करें और समय रहते इस गलती को सही करवा लें.
एग्जाम वाले दिन रखें इन बातों का ध्यान
- एग्जाम वाले दिन एडमिट कार्ड अपने साथ लेकर जाएं.
- बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में दाखिले की अनुमति नहीं दी जाएगा.
- एग्जाम वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ अपना कोई पहचान पत्र भी लेकर जाएं.
- पेपर शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं