विज्ञापन
4 minutes ago

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से TRE-4 के तहत 32,388 पदों पर आज से आवेदन शुरू हो रहे हैं. बिहार के लाखों अभ्यर्थी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए हाल ही में नया नोटिफिकेशन जारी किया गया था, अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद जिसमें एकल परीक्षा और बाकी तमाम तरह के बदलाव किए गए. अब आवेदन शुरू हो चुके हैं और ये पूरा प्रोसेस 26 अक्टूबर 2026 तक चलेगा. इस बड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना है, किन बातों का ख्याल रखना है और नए नियम क्या हैं... ये तमाम चीजें आपको इस LIVE ब्लॉग में मिलेंगीं. 

BPSC TRE-4 के लिए आवेदन का तरीका

  • आवेदन के लिए सबसे पहले bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं
  • इससे बाद आपको अपनी मेल आईडी या फिर मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होगा
  • लॉगइन करने से पहले आपको ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा, बिना इसके आवेदन नहीं कर सकते हैं
  • लॉगइन के बाद TRE-4 भर्ती का लिंक नजर आएगा, जिस पर क्लिक करके फॉर्म खुल जाएगा
  • फॉर्म को ध्यान से भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • आखिरी में सब कुछ चेक करने के बाद सबमिट कर दें और इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें

नोट कर लीजिए ये जरूरी डेट्स 

  • आवेदन शुरू होने की तारीख - 25 सितंबर 
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख - 25 अक्टूबर 
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख - 26 अक्टूबर 
  • भर्ती परीक्षा की तारीख - अभी तय नहीं 

BPSC TRE 4.0 Live Updates:


 

BPSC TRE 4.0 Live: किस मोड में होगी टीआरई-4 भर्ती परीक्षा?

BPSC TRE 4.0 के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी, इसमें क्वेश्नन पेपर के साथ ओएमआर शीट मिलेगी, जिसमें सही जवाब वाले गोले को भरना होगा. ध्यान रखें कि गोला अच्छी तरह से भरा हुआ हो, ऐसा नहीं होने पर नंबर जुड़ने में परेशानी हो सकती है. 

नेगेटिव मार्किंग का नियम

बीपीएससी की तरफ से जारी नए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि गलत जवाब देने पर 1/3 की नेगेविट मार्किंग होगी. यानी तुक्का मारने से अभ्यर्थियों को बचना होगा, वही जवाब दें, जिसे लेकर आप कॉन्फिडेंट हैं. 

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

बीपीएससी टीआरई-4 भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर तक है. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वो जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें. 

किस वर्ग के लिए कितने पद?

  • क्लास 1-5 के शिक्षकों के लिए - 3847 पद
  • क्लास 6-8 यानी जूनियर टीचर्स के लिए - 8563 पद
  • क्लास 9-10 शिक्षकों के लिए - 3877 पद
  • क्लास 11-12 के लिए - 16101 पद 

BPSC TRE-4 आवेदन का डायरेक्ट लिंक

बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक bpsc.bihar.gov.in है. उम्मीदवार यहां जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC.bihar.gov.in, BPSC TRE-4, BPSC TRE-4 Vacancy 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com