विज्ञापन

बिहार में सरकारी नौकरियों का पूरा कैलेंडर, जानें कब शुरू होगी कौन सी भर्ती

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट है. BPSC ने 17 फरवरी 2026 को एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी किया है. इसमें 70वीं, 71वीं और 72वीं CCE, टीचर वैकेंसी, LDC, APO, ऑडिटर, प्रोजेक्ट मैनेजर जैसे कई भर्तियां शामिल हैं.

बिहार में सरकारी नौकरियों का पूरा कैलेंडर, जानें कब शुरू होगी कौन सी भर्ती
BPSC Exam Calendar में अलग-अलग भर्तियों की परीक्षा और रिजल्ट तारीखें दी गई हैं.

BPSC Exam Calendar 2026: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 17 फरवरी, 2026 को अपना नया एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है, जिसमें अलग-अलग भर्तियों की परीक्षा और रिजल्ट तारीखें दी गई हैं. इस कैलेंडर में 1 फेज, 2 फेज और 3 फेज वाली परीक्षाओं के साथ कई बड़ी भर्तियों की डेट शामिल है. खासतौर पर 70वीं और 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE), शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0), असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), अलग-अलग तकनीकी और विभागीय पदों पर एग्जाम कैलेंडर की डेट शामिल हैं. जानें कब कौन सी भर्ती होगी. प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू की तारीख क्या है.

बिहार में सरकारी नौकरी का पूरा एग्जाम कैलेंडर 2026

1. 70th CCE-Integrated CCE 70th

  • कुल पद: 2035
  • प्रीलिम्स (PT): 13-12-2024 और 04-01-2025
  • प्रीलिम्स रिजल्ट: 23-01-2025
  • मेन्स (लिखित): 25, 26, 28, 29 और 30-04-2025
  • मेन्स रिजल्ट: दिसंबर 2025
  • इंटरव्यू: जनवरी 2026
  • फाइनल रिजल्ट: अप्रैल या मई 2026

2. सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी टीचर (सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई)

  • कुल पद: 62
  • प्रीलिम्स: 16-08-2024
  • प्रीलिम्स रिजल्ट: 06-12-2024
  • मेन्स: 17-06-2026 और 18-06-2026
  • मेन्स रिजल्ट: TBD

3. डिस्ट्रिक्ट स्टैटिकल ऑफिसर और असिस्टेंट डायरेक्टर

  • कुल पद: 47
  • प्रीलिम्स: 03-08-2025
  • प्रीलिम्स रिजल्ट: नवंबर 2025
  • मेन्स: जनवरी 2026
  • मेन्स रिजल्ट: फरवरी 2026

4. 71st CCE-Integrated CCE 71st

  • कुल पद: 1298
  • प्रीलिम्स: 13-09-2025
  • प्रीलिम्स रिजल्ट: नवंबर 2025
  • मेन्स: अप्रैल 2026
  • मेन्स रिजल्ट: TBD

5. लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)

  • कुल पद: 26
  • प्रीलिम्स: 20-09-2025
  • प्रीलिम्स रिजल्ट: नवंबर 2025
  • टाइपिंग टेस्ट: जनवरी 2026
  • फाइनल रिजल्ट: फरवरी 2026

6. प्रोजेक्ट मैनेजर (इंडस्ट्री डिपार्टमेंट)

  • कुल पद: 9
  • प्रीलिम्स: 30-05-2026

7. ऑडिटर (पंचायती राज डिपार्टमेंट)

  • कुल पद: 102
  • प्रीलिम्स: 05-07-2026

8. रिसर्च ऑफिसर (रेवेन्यू डिपार्टमेंट)

  • कुल पद: 3
  • प्रीलिम्स: 15-07-2026

9. 33वीं ज्यूडिशियल

  • कुल पद: 173
  • प्रीलिम्स: 30-05-2026

10. APO

  • कुल पद: 300
  • प्रीलिम्स: 15-07-2026

11. 72nd CCE-Integrated CCE 72nd

  • प्रीलिम्स: 26-07-2026
  • अन्य डिटेल्स: बाद में जारी होगी

12. असिस्टेंट क्यूरेटर, रिसर्च एंड पब्लिकेशन ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर

  • कुल पद: 12
  • इंटरव्यू: फरवरी 2026
  • फाइनल रिजल्ट: मार्च 2026

13. सरकारी पॉलिटेक्निक में लेक्चरर (माइनिंग इंजीनियरिंग)

  • कुल पद: 6
  • लिखित परीक्षा: 20-03-2025
  • रिजल्ट: 29-04-2025
  • इंटरव्यू: दिसंबर 2025
  • फाइनल रिजल्ट: पब्लिश

14. न्यायिक सदस्य, अध्यक्ष, सदस्य (राज्य एवं जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, बिहार)

  • कुल पद: 57
  • लिखित परीक्षा: 03-05-2025 से 05-05-2025
  • रिजल्ट: अगस्त 2025
  • इंटरव्यू: जनवरी 2026

कमेंट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार डिपार्टमेंट से गाइडलाइंस का इंतजार

15. असिस्टेंट प्रोफेसर (फिजिक्स)

  • कुल पद- 59
  • लिखित परीक्षा- 23-10-2022
  • रिजल्ट- 25-03-2023
  • इंटरव्यू- 13-04-2023 को कंप्लीट
  • फाइनल रिजल्ट- नवंबर 2025 (पब्लिश)

जरूरत पड़ने पर इन संभावित परीक्षा तारीखों में बदलाव किया जा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com