विज्ञापन

मजदूरी कर पिता ने पढ़ाया, बेटी ने रचा इतिहास: बांका की नेहा कुमारी बनीं बिहार इंटरमीडिएट में 2nd Topper

Bihar Board Inter Result 2026 : बांका की नेहा कुमारी ने बिहार इंटर परीक्षा में 463 अंक लाकर राज्य में दूसरा स्थान पाया है. एक मजदूर की बेटी की इस असाधारण सफलता और संघर्ष की प्रेरक कहानी यहां पढ़ें.

मजदूरी कर पिता ने पढ़ाया, बेटी ने रचा इतिहास: बांका की नेहा कुमारी बनीं बिहार इंटरमीडिएट में 2nd Topper
Bihar Board Result out 2026 : सीमित संसाधनों में भी संभव है बड़ी जीत, नेहा कुमारी हैं इसकी मिशाल..

Bihar Board Result out 2026 : बिहार बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा महलों की मोहताज नहीं होती. इस बार बांका जिले की एक बेटी ने अपनी सफलता की गूंज पूरे बिहार में सुनाई है. भागलपुर-बांका बॉर्डर क्षेत्र की रहने वाली नेहा कुमारी ने इंटर की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर यह दिखा दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो आसमान छूना मुश्किल नहीं.

बेंगलुरु में पिता की मजदूरी, बेटी की बांका में तपस्या

नेहा कुमारी की यह सफलता सामान्य नहीं है. उनके पिता, उमेश मंडल, अपने परिवार का पेट पालने और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं. सीमित संसाधनों के बीच नेहा ने कभी हार नहीं मानी. बांका जिले के रजौन प्रखंड स्थित अपने विद्यालय में पढ़ाई करते हुए नेहा ने दिन-रात एक कर दिया.

92.60% अंकों के साथ गाड़ा सफलता का झंडा

नेहा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 500 में से 463 अंक हासिल किए हैं. 92.60 प्रतिशत के शानदार स्कोर के साथ उन्होंने राज्य की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया.

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने आज 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार कुल मिलाकर पासिंग पर्सेंटेद 85.19 प्रतिशत रहा. जिसमें से लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 86.23 है और लड़कों का 84.09 है. आंकड़ों को देखते हुए पिछले बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है. पिछली बार की तरह इस बार भी आर्टस स्ट्रीम में लड़कियों को दबदबा बना रहा. 

बोर्ड द्वारा जारी नतीजों के अनुसार साइंस में आदित्य प्रकाश अमन ने 481 मार्क्स (96.20%) के साथ टॉप किया है. आर्ट्स में रितु कुमारी ने 489 मार्क्स (95.8%) के साथ टॉप किया है. कॉमर्स में निशु कुमारी ने 470 मार्क्स (96.0%) के साथ टॉप किया है. 

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board Inter Result 2026, Neha Kumari Banka, Bihar 12th Second Topper, Banka News Today, Rajoun Block News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com