Best Medical Scholarships in India: डॉक्टर बनने का सपना हर साल लाखों स्टूडेंट देखते हैं, लेकिन मेडिकल की पढ़ाई होने से कई स्टूडेंट्स आगे ही नहीं बढ़ पाते हैं. MBBS, BDS, नर्सिंग या MD जैसे कोर्स की फीस कई बार फैमिली की पहुंच से बाहर चली जाती है. ऐसे छात्रों के लिए मेडिकल स्कॉलरशिप बड़ी राहत है. भारत में मेडिकल छात्रों के लिए सरकारी ही नहीं, प्राइवेट कंपनियों और ट्रस्ट की तरफ से भी कई शानदार स्कॉलरशिप मिलती हैं. आइए जानते हैं कौन-सी स्कॉलरशिप सबसे अच्छी है और कैसे अप्लाई कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- अमेरिका में पढ़ने का सपना होगा सच, ये यूनिवर्सिटी दे रही है 1000 डॉलर की स्कॉलरशिप
Best Medical Scholarships in India: मेडिकल छात्रों के लिए टॉप स्कॉलरशिप्स
1. स्वामी विवेकानंद मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिपयह स्कॉलरशिप खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर माइनॉरिटी छात्रों के लिए है. इसमें सालाना ₹12,000 से ₹60,000 तक की मदद मिलती है. आवेदन आमतौर पर सितंबर से नवंबर के बीच ऑनलाइन होता है.
2. HDFC बैंक एजुकेशनल क्राइसिस स्कॉलरशिपअगर परिवार में अचानक कोई फाइनेंशियल या पर्सनल परेशानी आ गई हो और पढ़ाई छूटने का खतरा हो, तो यह स्कॉलरशिप बहुत काम की है. मेडिकल समेत कई कोर्स के छात्रों को ₹10,000 से ₹25,000 तक की सहायता मिलती है.
3. NEST सीनियर स्कॉलरशिपMBBS और दूसरे मेडिकल कोर्स करने वाले छात्रों में यह काफी पॉपुलर है. इसमें ट्यूशन फीस के लिए ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है.
4. वहानी स्कॉलरशिपयह स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में अच्छे छात्रों को दी जाती है. इसमें पूरी ट्यूशन फीस और रहने का खर्च तक कवर हो सकता है. सीटें सीमित होती हैं, इसलिए समय पर अप्लाई करना जरूरी है.
5. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेडिकल स्कॉलरशिपNEET जैसी नेशनल लेवल की परीक्षा देने वाले EWS छात्रों के लिए यह स्कॉलरशिप मददगार है. इसमें करीब ₹20,000 की आर्थिक सहायता मिलती है.
6. लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंसयह स्कॉलरशिप खासतौर पर लड़कियों के लिए है. अगर आपने 12वीं में अच्छे नंबर लाए हैं और मेडिकल पढ़ाई करना चाहती हैं, तो इसमें ग्रेजुएशन के लिए ₹2.5 लाख तक की मदद मिल सकती है.
स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कैसे करें
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें.
- फैमिली इनकम सही तरीके से दिखाएं.
- आखिरी तारीख का इंतजार न करें.
- ऑफिशियल वेबसाइट से ही अप्लाई करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं