International student scholarship : अगर आप भी अमेरिका जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है. कैलिफोर्निया की मशहूर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैंटा क्रूज़ (UCSC) के सिलिकॉन वैली कैंपस ने इंटरनेशनल छात्रों के लिए एक खास स्कॉलरशिप का ऐलान किया है. इसे 'मेरिट स्कॉलरशिप' का नाम दिया गया है, जिसके तहत छात्रों को 1000 डॉलर (करीब 90,000 रुपये) की छूट मिलेगी. यह पैसा आपकी ट्यूशन फीस से सीधे कम कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- JEE Main 2026 Session 1 की फाइनल Answer Key आज हो सकती है जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें चेक
किसे मिलेगा फायदा?
यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जो टेक, बिजनेस या इनोवेशन से जुड़े सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स में एडमिशन लेना चाहते हैं.
योग्यताअगर आपने 12वीं या ग्रेजुएशन कर ली है, तो आप इस स्कॉलरशिप को हासिल कर सकते हैं.
कौन कर सकता है अप्लाईनए इंटरनेशनल छात्र (F-1 वीजा वाले), वर्किंग प्रोफेशनल्स और फुल-टाइम पढ़ाई करने वाले छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं.
कैसे करें आवेदन?सबसे पहले आपको UCSC सिलिकॉन वैली के किसी सर्टिफिकेट प्रोग्राम में एडमिशन लेना होगा. इसके बाद आपको स्कॉलरशिप के लिए एक अलग फॉर्म भरना होगा. साथ ही, 300 से 500 शब्दों का एक 'पर्सनल स्टेटमेंट' भी लिखकर देना होगा, जिसमें आपको अपने बारे में बताना होगा.
जरूरी तारीखेंFall: 15 जून तक
Winter: 15 अक्टूबर तक
Spring: 15 जनवरी तक
Summer: 1 अप्रैल तक
स्कॉलरशिप बनाए रखने के लिए आपको हर क्वार्टर में कम से कम 12 यूनिट्स की पढ़ाई करनी होगी और अपना GPA 3.0 से ऊपर रखना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं