विज्ञापन

AI के पांच सबसे अच्छे कोर्स, नहीं होगी नौकरी की दिक्कत और मिलेगी बंपर सैलरी

शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, बिजनेस और आईटी सहित लगभग हर क्षेत्र में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. AI के कुछ कोर्स आपको अच्छी सैलरी वाली नौकरी दिलाने और करियर में शानदार तरक्की करने में मदद कर सकते हैं.

AI के पांच सबसे अच्छे कोर्स, नहीं होगी नौकरी की दिक्कत और मिलेगी बंपर सैलरी
AI से जुड़े कोर्स कर आप एक शानदार करियर बना सकते हैं.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज के दौर की सबसे तेजी से उभरती टेक्नोलॉजी में से एक है. शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, बिजनेस और आईटी जैसे लगभग हर सेक्टर में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है. इसलिए ही कंपनियां AI और डेटा साइंस प्रोफेशनल्स तलाश रही हैं. अगर आपने 12वीं पास कर ली है और आगे चलकर अच्छी नौकरी के साथ बंपर सैलरी चाहते हैं, तो AI से जुड़े कोर्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 प्रमुख कोर्स, जिनकी मांग आने वाले सालों में और बढ़ने की उम्मीद है - 

AI में डिप्लोमा

AI में डिप्लोमा एक शॉर्ट-टर्म कोर्स है, जिसमें छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बेसिक और एडवांस कॉन्सेप्ट्स सिखाएं जाते हैं. इसमें Python प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग, डेटा प्रोसेसिंग और अलग-अलग AI टूल्स की ट्रेनिंग दी जाती है. यह कोर्स आमतौर पर 6 महीने से 2 साल तक का होता है. इसकी फीस लगभग 50 हजार से 3 लाख रुपये तक हो सकती है. यह डिप्लोमा ML इंजीनियर और AI आर्किटेक्ट जैसी हाई-पेइंग रोल्स के लिए बेस्ट है.

AI और डेटा साइंस में बी.टेक 

AI और डेटा साइंस से B.Tech भी अच्छा करियर ऑप्शन है. इस चार साल की इंजीनियरिंग डिग्री में डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, बिग डेटा और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे Python, C++ और R की पढ़ाई जाती है. इस कोर्स की फीस संस्थान के अनुसार 4 लाख से 20 लाख रुपये तक हो सकती है. कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों के लिए टेक कंपनियों में हाई सैलरी के साथ बेहतर करियर अवसर उपलब्ध होते हैं. 

AI से BCA

जो छात्र कॉमर्स, आर्ट्स या किसी भी दूसरी स्ट्रीम से 12वीं पास कर चुके हैं, उनके लिए AI से BCA एक अच्छा ऑप्शन है. इस कोर्स में कंप्यूटर एप्लीकेशन के साथ AI और मशीन लर्निंग की पढ़ाई कराई जाती है. इसमें प्रोग्रामिंग, डेटा एनालिसिस, एल्गोरिदम और डीप लर्निंग जैसे सब्जेक्ट्स शामिल होते हैं. इसकी फीस लगभग 50 हजार से 3 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है. इस कोर्स के बाद अब प्रोग्रामर या डेटा एनालिस्ट सहित दूसरे रोल्स पर काम करते हुए अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं. 

AI और डेटा साइंस से B.Sc 

यह 3-ईयर डिग्री कोर्स मशीन लर्निंग और डेटा साइंस पर फोकस करता है. इसमें छात्रों को डेटा माइनिंग, स्टैटिस्टिक्स, डेटा विजुअलाइजेशन और एनालिटिक्स जैसे सब्जेक्ट्स पढ़ाए जाते हैं. इस कोर्स की फीस 30 हजार से 3 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है. डेटा साइंस और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है. यह कोर्स ML इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट और AI आर्किटेक्ट जैसे हाई-पेइंग रोल्स दिलाने में मदद कर सकता है. 

रोबोटिक्स और AI डिप्लोमा

अगर आपकी रुचि सॉफ्टवेयर के साथ-साथ मशीनों और हार्डवेयर में भी है, तो रोबोटिक्स और AI डिप्लोमा आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. इस कोर्स में रोबोट डिजाइनिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और AI आधारित सिस्टम को डेवलप करना सिखाया जाता है. इसकी फीस लगभग 40 हजार से 3 लाख रुपये तक हो सकती है. इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और रोबोटिक्स सेक्टर में बढ़ती मांग के कारण इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं.

ये भी पढ़ें- AI job interview क्‍या है, इसमें किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं, कैसे करें तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI Courses, Top AI Courses Salary, AI Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com