विज्ञापन

AP NEET Rank List 2026 जारी, 33,220 उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट में नाम, ऐसे करें डाउनलोड और जानें आगे क्या होग

आंध्र प्रदेश NEET Rank List 2026 जारी हो गई है. मेरिट लिस्ट में 33,220 उम्मीदवारों को जगह मिली है. जानिए मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें, काउंसलिंग में क्या होगा और सीट किस आधार पर मिलेगी.

AP NEET Rank List 2026 जारी, 33,220 उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट में नाम, ऐसे करें डाउनलोड और जानें आगे क्या होग
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी.

AP NEET Rank List 2026: आंध्र प्रदेश के NEET UG उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. डॉ. एन.टी.आर. यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने AP NEET Rank List 2026 जारी कर दी है. इस बार राज्य की मेरिट लिस्ट में 33,220 उम्मीदवारों को जगह मिली है. जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में शामिल है, वो अब AP NEET UG Counselling 2026 में हिस्सा ले सकेंगे. अगर आपने भी NEET UG परीक्षा दी थी, तो बिना देर किए अपना नाम और रैंक जरूर चेक कर लें. इसके साथ ही मेरिट लिस्ट डाउनलोड करना भी जरूरी है, क्योंकि आगे की एडमिशन प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है.

डायरेक्ट लिंक पीडीएफ मेरिट लिस्ट

AP NEET Rank List 2026 में कितने उम्मीदवार शामिल हैं

डॉ. एन.टी.आर. यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन के लिए AP NEET Rank List 2026 जारी की है. इस बार राज्य की मेरिट लिस्ट में कुल 33,220 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है. जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में है, वो राज्य की NEET UG काउंसलिंग में हिस्सा लेने के योग्य होंगे.

ऐसे करें मेरिट लिस्ट डाउनलोड

उम्मीदवार सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर मौजूद AP NEET Rank List 2026 के PDF लिंक पर क्लिक करें. स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट खुल जाएगी. इसके बाद मोबाइल या कंप्यूटर में सर्च ऑप्शन की मदद से अपना रोल नंबर खोज सकते हैं. भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने के लिए PDF डाउनलोड करके अपने पास जरूर रखें.

मेरिट लिस्ट के बाद क्या होगा

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में शामिल है, उन्हें AP NEET UG Counselling 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद उम्मीदवार MBBS और BDS कॉलेजों के लिए अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे.

सीट कैसे मिलेगी

कॉलेजों में सीट उम्मीदवार के NEET स्कोर, आंध्र प्रदेश स्टेट रैंक, आरक्षण नियम, उपलब्ध सीटों और उम्मीदवार की पसंद के आधार पर दी जाएगी. काउंसलिंग के जरिए राज्य में करीब 7,465 MBBS सीटों के साथ BDS कोर्स में भी दाखिले होंगे. इसलिए उम्मीदवार समय पर सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि एडमिशन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें- RRB Group D PET Result 2026 : रेलवे ग्रुप D फिजिकल टेस्ट में बड़ी छंटनी, 1,032 अभ्यर्थी दौड़ से हुए बाहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AP NEET, AP NEET Merit List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com