स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बिना किसी देरी के अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने की पूरा प्रोसेस हम आपको आगे आर्टिकल में विस्तार से बता रहे हैं. साथ ही लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार को आगे क्या करना है, इसके बारे में भी बता रहे हैं.
ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
- सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर ऊपर दिए गए Result टैब पर क्लिक करिए.
- इसके बाद Delhi Police Head Constable Result 2026 के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करिए.
- आपके सामने सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की एक PDF फाइल खुलकर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लीजिए.
- पीडीएफ में Ctrl + F का उपयोग करके अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा. इन दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होगी, जिसके बाद फाइनल जॉइनिंग दी जाएगी.
बता दें कि इस भर्ती की शुरुआत पिछले साल 29 सितंबर 2025 को आवेदन फॉर्म जारी होने के साथ हुई थी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2025 थी. उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार के लिए 27 से 29 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया था. इसके बाद, परीक्षा के लिए 5 से 10 दिसंबर 2025 के बीच सेल्फ स्लॉट बुकिंग की गई. कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन 7 से 12 जनवरी 2026 के बीच किया गया था.
जानें किस कैटेगरी में कितनी सीटें?पुरुष उम्मीदवार के लिए कुल 341 पद हैं, जिसमें से जनरल कैटेगरी के लिए 168 पद, OBC के लिए 77, SC के लिए 49, EWS के लिए 34 और ST वर्ग के लिए 13 पद आरक्षित थे.
महिला उम्मीदवार के लिए कुल 168 पद हैं जिसमें से जनरल कैटेगरी के लिए 82 पद, OBC के लिए 38, SC के लिए 27, EWS के लिए 17 और ST वर्ग के लिए 7 पद तय किए गए थे.
यह भी पढ़ें- SSC GD 2026 रिस्पॉन्स शीट कब होगी जारी? इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं