विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

Agniveer Admit Card 2025: अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Agniveer Admit Card 2025 Download: भारतीय सेना ने अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Agniveer Admit Card 2025: अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
अग्निवीर भर्ती 2025
नई दिल्ली:

Agniveer Admit Card 2025 Download: भारतीय सेना ने अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) पदों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड जारी कर दिया है. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.  वहीं अग्निवीर (टेक), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं), अग्निवीर जीडी (महिला सैन्य पुलिस), सोल टेक (एनए), हवलदार सहित अलग-अलग अग्निवीर पदों के लिए हॉल टिकट कल यानी 18 जून, 2025 को जारी किया जाएगा.

इस दिन होगी परीक्षा 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा. अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) और अन्य पदों के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2025-26 के रूप में लिखित परीक्षा 30 जून, 2025 से शुरू होगी. जनरल ड्यूटी के लिए एडमिट कार्ड का डाउनलोड लिंक एक्टिव हो चुका है. वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर ट्रेड्समैन और अन्य सहित इन पदों के लिए आवेदन किया है, वेआधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

इन  पदों के लिए इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

ट्रेड्समैन के लिए एडमिट कार्ड 18 जून को, अग्निवीर टेक के लिए 19 जून को, अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं के लिए 23 जून को, अग्निवीर जीडी महिला मिलिट्री पुलिस के लिए 23 जून को ऑनलाइन जारी होंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक आईडी प्रूव लेकर जाएं. 

ये भी पढ़ें-RRB Technician bharti 2025: रेलवे के सभी जोन में टेक्निशियन सहित 6,374 पर भर्ती, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agniveer 2025, Agniveer Admit Card, Agniveer Admit Card Download Link, Agniveer 5th Batch, Sarkari Naukri 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com