विज्ञापन

ShakthiSAT Mission: देश का नाम रोशन करेगी 10वीं की छात्रा महिमा राजपूत, 108 देशों के साथ मिलकर बनाएंगी सैटेलाइट

हिमा ने 21 मॉड्यूल और 365 पाठों की ट्रेनिंग पूरी की है. आगामी 23 अगस्त को चुने हुए छात्र दिल्ली में सैटेलाइट निर्माण में भाग लेंगे. इस मिशन के तहत एक सैटेलाइट चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और दूसरा उसकी कक्षा में चक्कर लगाएगा. मिशन की लॉन्चिंग अक्टूबर में तय की गई है.

ShakthiSAT Mission: देश का नाम रोशन करेगी 10वीं की छात्रा महिमा राजपूत, 108 देशों के साथ मिलकर बनाएंगी सैटेलाइट
यह पूरा मिशन अक्टूबर में लॉन्च होने वाला है. 'ShakthiSAT' मिशन का प्लान बेहद दिलचस्प है.

ShakthiSAT Mission: भारत की एक और बेटी ने अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में देश का नाम रोशन किया है. केवल 14 साल की महिमा राजपूत को इंटरनेशनल स्पेस मिशन 'ShakthiSAT' के लिए चुना गया है. कक्षा 10 में पढ़ने वाली महिमा इस मिशन में पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. सबसे खास बात यह है कि इस वैश्विक मिशन में दुनिया भर के 108 देशों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं.

कैसे हुआ महिमा का सिलेक्शन?

महिमा ने एएनआई से बताया कि उन्हें इस बड़े मिशन के बारे में उनके स्कूल प्रिंसिपल और गाइडेंस टीचर के जरिए पता चला था. इसके बाद उन्होंने खुद को इस प्रोग्राम के लिए रजिस्टर किया. सिलेक्शन के बाद महिमा को एक कड़े ट्रेनिंग प्रोसेस से गुजरना पड़ा. इस ट्रेनिंग में कुल 21 मॉड्यूल और 365 लेसन शामिल थे, जिन्होंने छात्रों को साइंस, सैटेलाइट और स्पेस मिशन की बुनियादी बातें सिखाईं. महिमा के मुताबिक, इन लेसन्स ने उनके साइंस के बेसिक कॉन्सेप्ट्स को बहुत आसान बना दिया.

दिल्ली में खुद बनाएंगी सैटेलाइट

इस मिशन का अगला चरण बेहद रोमांचक होने वाला है. महिमा राजपूत ने बताया कि चुने गए सभी छात्र 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचेंगे. यहां वे मिलकर लाइव सैटेलाइट बनाने के काम में भाग लेंगे. इस प्रोग्राम का मकसद स्कूली बच्चों को स्पेस टेक्नोलॉजी का प्रैक्टिकल अनुभव देना है.

अक्टूबर में होगी लॉन्चिंग

यह पूरा मिशन अक्टूबर में लॉन्च होने वाला है. 'ShakthiSAT' मिशन का प्लान बेहद दिलचस्प है. इसके तहत तैयार किए जा रहे सैटेलाइट्स में से एक सैटेलाइट सीधे चांद की सतह पर लैंड करेगा, जबकि दूसरा सैटेलाइट चांद की ऑर्बिट में चक्कर लगाएगा. 108 देशों के बच्चों के साथ मिलकर काम करना महिमा के लिए एक बड़ा और यादगार अनुभव होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Google की 4.2 करोड़ की नौकरी छोड़ खोला रेस्टोरेंट, अब 21 करोड़ से ज्यादा की हो रही कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com