Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड आंधी देखने को मिल रही है. नतीजे बता रहे हैं कि दिल्ली में BJP ने अपना वनवास समाप्त कर 27 साल बार सत्ता हासिल कर रही है. बीजेपी ने पूरे दिल्ली में अपना दबदबा दिखाया और पूर्ण बहुमत को आसानी से पार करके सरकार बना रही है. वेस्ट दिल्ली (West Delhi Result) के वोट उम्मीदवारों की हार-जीत में बड़ी भूमिका निभाएंगे. इन सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस मुख्य मुकाबले में हैं. रजौरी गार्डन सीट पर बीजेपी के मजिंदर सिंह सिरसा ने जीत दर्च की है तो तिलक नगर में AAP को विजय मिली है.
यूं तो ओवैसी की पार्टी (Owaisi AIMIM)और मायावती की बीएसपी (BSP) से लेकर चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी भी चुनावी मैदान में थे, लेकिन दिल्ली की अधिकांश सीटों पर असली मुकाबला आप और बीजेपी के बीच रहा.
Delhi Election Results 2025 LIVE Updates: कौन आगे-कौन पीछे, दिल्ली की हर सीट का रिजल्ट यहां देखें
हम वेस्ट दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों के नतीजे इस टेबल में दे रहे हैं.
विधानसभा | AAP उम्मीदवार | BJP उम्मीदवार | Congress उम्मीदवार | कौन जीता? |
जनकपुरी | प्रवीण राजपूत 44656 वोट | आशीष सूद 64155 वोट | हरबनी कौर | बीजेपी |
मादीपुर (एससी) | राखी बिडलान 41120 वोट | उर्मिला कैलाश गंगवाल 52019 वोट | जेपी पंवार | बीजेपी |
मटियाला | सुमेश शौकीन 96302 वोट | संदीप सहरावत 114392 वोट | रघुवेंद्र शौकीन | बीजेपी |
द्वारका | विनय मिश्रा 58283 वोट | प्रद्युम्न राजपूत 66821 वोट | आदर्श शास्त्री | बीजेपी |
विकासपुरी | महिंद्र यादव 104400+ वोट | पंकज कुमार सिंह 122800+ वोट | जितेंद्र सोलंकी | बीजेपी |
रजौरी गार्डन | धनवती चंदेला 45942 वोट | मजिंदर सिंह सिरसा 64132 वोट | धर्मपाल चंदेला | बीजेपी |
नजफगढ़ | तरुण यादव 71772 वोट | नीलम पहलवान 99659 वोट | सुषमा यादव | बीजेपी |
उत्तम नगर | पूजा नरेश बालियान 62257 वोट | पवन शर्मा 88295 वोट | मुकेश शर्मा | बीजेपी |
हरिनगर | सुरेंद्र सेतिया 43547 वोट | श्याम शर्मा 50179 वोट | प्रेम शर्मा | बीजेपी |
तिलक नगर | जनरैल सिंह 52134 वोट | श्वेता सैनी 40478 | परविंदर सिंह | आप |
दिल्ली सात जिलों में बंटी है. इन सभी सात जिलों में 10-10 विधानसभा सीटें आती हैं. वेस्ट दिल्ली जिले में जनकपुरी, मादीपुर, मटियाला, द्वारका, विकासपुरी, रजौरी गार्डन, नजफगढ़, उत्तम नगर, हरिनगर और तिलक नगर विधानसभा सीटें हैं. जानिए आप, भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव में कौन से किए थे बड़े वादे.
भाजपा के दिल्ली चुनाव में बड़े वादे
- महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा
- LPG सिलेंडर पर गरीब महिलाओं को 500 रुपये की सब्सिडी, होली और दीवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त
- मातृ सुरक्षा वंदन योजना के तहत 6 पोषण किट्स
- गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये
- वंचित लोगों को आयुष्मान भारत योजना का देंगे लाभ
- आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कवर
- 60 से 70 साल के बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन पेंशन को 2,000 से बढ़ाकर 2,500 करेंगे
- 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं की पेंशन 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का वादा
आम आदमी पार्टी के दिल्ली चुनाव में बड़े वादे
- 'महिला सम्मान योजना' के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये
- बुजुर्गों के लिए 'संजीवनी योजना' के तहत फ्री में इलाज
- ऑटो चालकों के परिवार में बेटी की शादी पर 1 लाख रुपये की सहायता राशि
- दलित छात्रों के लिए अंबेडकर स्कॉलरशिप, योजना के तहत दिल्ली सरकार दलित छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी.
- पुजारियों-ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये महीना दिया जाएगा.
- पानी के सभी गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे
दिल्लीवालों के लिए कांग्रेस के बड़े चुनावी वादे
- 'प्यारी दीदी योजना' के तहत हर महिला को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का वादा
- ‘जीवन रक्षा योजना' के तहत प्रत्येक दिल्लीवासी को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
- ‘महंगाई मुक्ति योजना' के तहत 500 रुपये में सिलेंडर और मुफ्त राशन किट
- ‘फ्री बिजली योजना' के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा
- शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8,500 रुपये देने का वादा
यह भी पढ़ें : दक्षिणी दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों का रिजल्ट LIVE: BJP, AAP या Congress कौन आगे