विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए, जब उन्होंने अपना 22वां वनडे शतक जड़ा।
कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2003 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 98 रन बनाए थे। उसी मैच में पाकिस्तान के सईद अनवर ने 101 रन की पारी खेली थी। कोहली 22वां वनडे शतक जड़ने के साथ ही भारत के लिए सर्वाधिक एक-दिवसीय शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में सौरव गांगुली के समकक्ष दूसरे स्थान पर आ गए।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उनसे अधिक शतक सिर्फ तेंदुलकर (49) ने बनाए हैं। कोहली ने 126 गेंद की अपनी पारी में आठ चौकों की मदद से 107 रन बनाए। उन्होंने चिर-परिचित आक्रामक बल्लेबाजी करने की बजाय पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाई। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए शिखर धवन (73) के साथ 129 और तीसरे विकेट के लिए सुरेश रैना (74) के साथ 110 रन जोड़े।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं