भुवनेश्वर कुमार को 4 साल बाद भारतीय टीम में मौका मिला है. भुवी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापस बुलाया गया है. ऐसे में अब सबकी नजर मोहम्मद शमी पर है. कई पूर्व दिग्गजों ने उम्मीद जताई है कि भुवी की ही तरह शमी के लिए भी टीम में आने के दरवाजे खुल सकते हैं, ऐसे में अब खुद मोहम्मद शमी ने भुवनेश्वर कुमार के टीम में वापसी पर अपनी राय दी है और कहा है कि भुवी को फिर से टीम इंडिया में बुलाया गया है उससे मैं खुश हूं.

रेव स्पोर्ट्स के साथ इंटरव्यू के दौरान शमी ने भुवी को लेकर बात की और कहा, "भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला, और यह उनके लिए अच्छी बात है. लेकिन उनके चुने जाने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा, मैं अपना बेस्ट दूंगा. अभी मेरा पूरा ध्यान मेहनत करने पर है और अपने खेल पर फोकस करने पर है."
शमी ने इंटरव्यू में ये भी कहा कि, "अगर मुझे भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता, तो यह मेरा नुकसान नहीं है."शमी ने कहा, "पिछले दो-तीन सालों से मेरे साथ यही हो रहा है. मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं और बंगाल के लिए अपनी फिटनेस साबित कर चुका हूं. अगर मुझे दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता, तो इसमें मेरा कोई नुकसान नहीं है."
शमी ने आखिरी बार 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था, जिसमें वे 5 मैचों में 9 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. अब शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए मुकेश कुमार और आकाश दीप के साथ मिलकर एक मजबूत तेज़ गेंदबाजी तिकड़ी बनाने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें | सचिन तेंदुलकर नहीं, इस बल्लेबाज का विकेट लेना करियर का सबसे यादगार पल, वसीम अकरम ने बताया
यह भी पढ़ें | सुमित अंतिल नंबर 1, पैरा एथलीट्स के 'नीरज' से गोल्ड की उम्मीद, जैवलिन पैरा में सबसे दूर भाला फेंकने थ्रोअर
यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, नंबर 4 अय्यर, दुबे बाहर, वैभव को जगह नहीं, तीसरे टी-20 में ऐसी हो सकती हो सकती है प्लेइंग-11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं