विज्ञापन
3 years ago

IND vs SA, 3rd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में 78 रनों से हराकर 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम की है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 218 रनों पर ऑल-आउट हो गई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने संजू सैमसन के शतक और तिलक वर्मा के अर्द्धशतक के दम पर 296 रन बनाए. संजू सैमसन ने 114 गेंदों पर 108 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा ने 77 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्यूरन हेंड्रिक्स ने तीन विकेट हासिल किए. भारत से मिले 297 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 218 रनों पर ऑल-आउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका के लिए मैच में टोनी डी ज़ोरज़ी ने 81 रन बनाए. इसके अलावा एडेन मार्करम ने 36 रनों की पारी खेली. इन दोनों को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज खास कमाल नहीं दिखा पाया और दक्षिण अफ्रीका को नियमित अंतराल पर झटके लगते रहे. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने चार विकेट झटके. जबकि आवेश खान और वाशिंटनसुंदर को एक-एक विकेट मिला. वहीं अक्षर पटेल और मुकेश कुमार के खाते में एक-एक विकेट आया. (Scorecard)

Here are the Updates of 3rd ODI Match Between India vs South Africa, Straight from Boland Park, Paarl

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, South Africa, South Africa Vs India 2023/24, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com