विज्ञापन
7 years ago
मुंबई:

Ind vs Aus : भारत और ऑस्‍ट्रेल‍िया के बीच मुंबई में खेला गया सीरीज का पहला वनडे मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा. मैच में ऑस्‍ट्रेल‍ियाई टीम ने व‍िराट ब्र‍िगेड को 10 व‍िकेट की ऐसी करारी हार पर मजबूर क‍िया जो उसके लंबे समय तक सालती रहेगी. 256 रन के टारगेट को ऑस्‍ट्रेल‍िया ने एरॉन फ‍िंच और डेव‍िड वॉर्नर के शतक की मदद से 37.4 ओवर में ब‍िना व‍िकेट खोए हास‍िल कर ल‍िया. एरॉन फ‍िंच (नाबाद 110 रन, 114 गेंद, 13 चौके और दो छक्‍के) और डेव‍िड वॉर्नर (नाबाद 128 रन, 112 गेंद, 17 चौके और तीन छक्‍के)  की ओपनर जोड़ी के आगे सभी भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए. इन दोनों बल्‍लेबाजों ने पहले व‍िकेट के ल‍िए 258 रन की अव‍िज‍ित  साझेदारी करते हुए भारतीय टीम को 10 व‍िकेट की शर्मनाक हार के ल‍िए मजबूर कर द‍िया. इस जीत के साथ ऑस्‍ट्रेल‍ियाई टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में न केवल 1-0 की बढ़त हास‍िल कर ली बल्‍क‍ि सीरीज के अगले दो मैचों के ल‍िए अपने मनोबल को बुलंदी पर पहुंचा ल‍िया. मैच में जसप्रीत बुमराह सह‍ित तमाम भारतीय गेंदबाजों की वॉर्नर-फ‍िंच की जोड़ी ने ज‍िस तरह 'धुलाई' की उसने कप्‍तान व‍िराट कोहली और भारतीय टीम प्रबंधन में माथे पर च‍िंता की लकीरें ला दीं हैं. सीरीज का दूसरा मैच 17 जनवरी को राजकोट में खेला जाना है और इस मैच में भारतीय टीम हारी तो सीरीज गंवा देगी.वानखेड़े स्‍टेड‍ियम पर ऑस्‍ट्रेल‍िया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी के ल‍िए बुलाया. भारतीय टीम ने मैच में 255 रन का स्‍कोर बनाया जो वॉर्नर-फ‍िंच की बल्‍लेबाजी के आगे बेहद साधारण साब‍ित हुआ. भारतीय टीम के ल‍िए श‍िखर धवन (74) और केएल राहुल (47) मुख्‍य स्‍कोरर रहे. इन दोनों के आउट होने के बाद न‍िचले क्रम के बल्‍लेबाजों ने भारतीय टीम को 255 रन के स्‍कोर तक पहुंचाने में अहम भूम‍िका  न‍िभाई. भारतीय पारी 49.1 ओवर में 255 रन पर स‍िमटी. ऑस्‍ट्रेलि‍या के ल‍िए म‍िचेल स्‍टॉर्क ने सर्वाध‍िक तीन व‍िकेट ल‍िए जबक‍ि पैट कम‍िंस और केन र‍िचर्डसन के खाते में दो-दो व‍िकेट आए.

SCOREBOARD

COMMENTARY

SEE MATCH GRAPHICS

India vs Australia 1st ODI, straight from Wankhede Stadium Mumbai

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Cricket, Virat Kohli, India Vs Australia 2019/20, India Vs Australia 01/14/2020 Inau01142020190940, Live Blogs, Live Score, Live Cricket Score
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com