Aus Vs Ind 2nd Test Day 3आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 131 रन से पिछड़ने के बाद भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 133 रन बनाये. भारत ने सुबह अपनी पहली पारी में 326 रन बनाये थे. आस्ट्रेलिया पहली पारी में 195 रन पर आउट हो गया था. आस्ट्रेलिया इस तरह से अभी भारत से दो रन आगे है. उमेश को हालांकि चोटिल होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा. इससे पहले अंजिक्य रहाणे की आकर्षक शतकीय पारी का रन आउट के साथ निराशाजनक अंत होने से आस्ट्रेलिया को वापसी का मौका मिला लेकिन इसके बावजूद भारत दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां अपनी पहली पारी में 326 रन बनाकर 131 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने में सफल रहा. आस्ट्रेलिया की पहली पारी के 195 रन के जवाब में भारतीय पारी तीसरे दिन लंच से ठीक पहले समाप्त हुई. भारत ने सुबह पांच विकेट पर 277 रन से आगे खेलना शुरू किया और इस तरह से तीसरे दिन पहले सत्र में केवल 49 रन जोड़े और इस बीच अपने बाकी बचे पांचों विकेट गंवाये. स्कोरकार्ड
रहाणे ने 112 रन बनाये जबकि रविंद्र जडेजा ने 57 रन की पारी खेली जो उनका टेस्ट क्रिकेट में 15वां अर्धशतक है. इन दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिये 121 रन की साझेदारी की. रहाणे की शानदार पारी का अंत रन आउट होने से हुआ। वह टेस्ट मैचों में पहली बार रन आउट हुए. उन्होंने 223 गेंदें खेली तथा 12 चौके लगाये.जडेजा उन्हें रन लेने के लिये आवाज लगायी थी जबकि तब रन लेना खतरे से खाली नहीं था और आखिर में भारतीय कप्तान को पवेलियन लौटना पड़ा. जडेजा तब अर्धशतक से एक रन दूर थे. उन्होंने शार्ट कवर पर शॉट खेला और एक रन के लिये दौड़ पड़े. रहाणे ने उन्हें वापस नहीं भेजा और रन के लिये दौड़ पड़े पर समय पर क्रीज पर नहीं पहुंच पाये.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जडेजा ने हालांकि अपनी भूमिका बखूबी निभायी जबकि आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने उनकी शार्ट पिच गेंदों से कड़ी परीक्षा ली। उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के बाद अपने चिर परिचित अंदाज में तलवार की तरह बल्ला घुमाया। इसके बाद मिशेल स्टार्क (26 रन देकर तीन विकेट) की एक शार्ट पिच गेंद पर पुल करके उन्होंने डीप मिडविकेट पर कैच दिया. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) की पिच तीसरे दिन खतरनाथ नहीं दिख रही थी तथा आस्ट्रेलियाई गेंदबाज रहाणे और जडेजा के सामने कोई चुनौती पेश नहीं कर पाये थे. आस्ट्रेलिया को विकेट की सख्त जरूरत थी और ऐसे में रहाणे के आउट होने से उसने राहत की सांस ली. भारत के निचले क्रम के अन्य बल्लेबाज संघर्ष नहीं कर पाये। रविचंद्रन अश्विन ने 14 रन बनाये. नाथन लियोन (72 रन देकर तीन) और जोश हेजलवुड (47 रन देकर एक) ने भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों को समेटने में देर नहीं लगायी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं