Difference Between UGC NET And CSIR NET: यूजीसी नेट यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (UGC NET 2024) को आम बोलचाल की भाषा में नेट परीक्षा कहा जाता है. इस परीक्षा के बारे में तो आपने सुना होगा कि यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' के साथ-साथ 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है. पहले यह परीक्षा यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन के द्वारा आयोजित की जाती थी, लेकिन 2018 से इस परीक्षा का आयोजन एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाता है. यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है. एक बार जून महीने में और दूसरी बार दिसंबर में. एनटीए द्वारा 83 विषयों में यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की जाती है. लेकिन क्या आप सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के बारे में जानते हैं. अगर नहीं तो आइये जानें-
क्या है सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का फुल फॉर्म होता है काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट. आपको बता दें कि सीएसआईआर, जो विविध विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में अपने अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास ज्ञान आधार के लिए जाना जाता है, एक अनुसंधान एवं विकास संगठन है. पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन सीएसआईआर द्वारा किया जाता था, लेकिन अब एनटीए यह परीक्षा आयोजित करता है. यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट, दोनों ही नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट हैं, जिसका आयोजन एनटीए द्वारा किया जाता है. दोनों ही परीक्षाएं जूनियर रिसर्च फेलोशिप या असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए होता है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
विषयों में बड़ा अंतर
दोनों ही परीक्षाओं में समानता होने के साथ एक बड़ा अंतर है. यह अंतर दोनों परीक्षाओं में विषयों को लेकर है. यूजीसी नेट परीक्षा आर्ट्स और कॉमर्स, सोशल साइंस के उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है. वहीं सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा शुद्ध रूप से साइंस (बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिकल साइंस, अर्थ एटमॉस्फेरिक ओसियन, प्लेनटरी साइंस ) और टेक्नोलॉजी बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए होता है.
योग्यता भी अलग-अलग
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्ट्स या कॉमर्स विषय से मास्टर डिग्री होना जरूरी है. वहीं सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए सिर्फ साइंस विषय से मास्टर डिग्री करने वाले छात्र ही आवेदन कर सकते हैं. यूजीसी नेट परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 83 विषयों के लिए आयोजित की जाती है, वहीं सीएसआईआर यूजीसी नेट में 5 विषय होते हैं.
पहले अलग था परीक्षा का मोड
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाती है. वहीं यूजीसी नेट परीक्षा अब से पहले पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाती थी. नेट परीक्षा लीक के चलते इस साल से एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में लेने का निर्णय लिया है. फिलहाल नेट परीक्षा दे चुके उम्मीदवार बेसब्री से यूजीसी नेट 2024 रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में एनटीए ने इसका आंसर-की जारी किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं