CBSE Class 10th Supplementary Results Verification Schedule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को सीबीएसई10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है. सीबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट की घोषणा के बाद बोर्ड ने अंकों के वेरिफिकेशन और सप्लीमेंट्री पेपरों के पुनर्मूल्यांकन का शेड्यूल जारी किया है. जो छात्र सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट से खुश नहीं है या फिर किसी प्रश्न के लिए दिए गए अंकों को चुनौती देना चाहते हैं, वे अंकों के पुनर्मूल्यांकन के लिए तय शेड्यूल के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड ने अपने आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद एक अंक की भी कमी प्रभावित होगी. पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट फाइनल होगा और पुनर्मूल्यांकन के खिलाफ कोई अपील या रीव्यू स्वीकार नहीं की जाएगी.
CBSE Compartment Result 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट आज, कहां और कैसे करें चेक
इस तारीख से ऑनलाइन आवेदन शुरू
जो छात्र अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 9-10 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को प्रति विषय 500 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए छात्रों को 16 अगस्त 2024 को 11:59 बजे तक आवेदन रना होगा. इसके लिए भी 500 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका का भुगतान करना होगा. पुनर्मूल्यांकन के लिए पंजीकरण 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ 20 अगस्त, 2024 से 11:59 बजे तक किया जा सकता है. केवल वे ही छात्र उस विषय में उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के पात्र होंगे जिन्होंने अंकों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम 5 अगस्त 2024 को जारी किए गए थे. जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अपने एडमिट कार्ड नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट, results.digilocker.gov.in या cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
15 जुलाई से शुरू हुई थी परीक्षा
केंद्रीय बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई से 22 अगस्त 2024 तक किया था. इस साल दो लाख से अधिक छात्रों को सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 में कंपार्टमेंट मिला है. इसमें 10वीं के 1, 32, 337 और 12वीं के 1, 22, 170 छात्र हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं