विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2018

Uttar Pradesh Class 12 Result : upresults.nic.in पर चेक करें 12वीं के रिजल्ट, बस एक क्लिक में नतीजे सामने

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड ने रविवार को इंटरमीडिएट यानी 12वीं का परिणाम जारी कर दिया.

Uttar Pradesh Class 12 Result : upresults.nic.in पर चेक करें 12वीं के रिजल्ट, बस एक क्लिक में नतीजे सामने
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: UP Board 12th Result 2018  : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड ने रविवार को इंटरमीडिएट यानी 12वीं का परिणाम जारी कर दिया. इस तरह से यूपी इंटर परीक्षा के विद्यार्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया. इस साल इंटरमीडिएट में करीब 72.43 फीसदी छात्र पास हुए हैं. यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में फतेहपुर के रजनीश शुक्ला और बाराबंकी के आकाश मौर्य ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. इंटरमीडिएट के छात्र अपने रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

यूपी बोर्ड की 12वीं के नतीजे देखने के लिए छात्र एक नहीं, बल्कि कई साइट्स पर विजिट कर सकते हैं. www.upmsp.edu.in, www.upresults.nic.in, www.upmspresults.up.nic.in और results.nic.in पर छात्र अपना परिणाम जान सकेंगे. 

इस साल 6 फरवरी से 12 मार्च तक हुईं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिये करीब 66 लाख स्टूडेंट्स ने फार्म भरे थे और आज इन सभी स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है. हालांकि दोनों क्लासेस के रिजल्ट अलग-अलग समय पर घोषित होंगे. यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट दोपहर 12: 30 बजे जारी किया जाएगा. इस साल करीब 29,81,327 छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा दी थी. 

UP Board result 2018 Live: यूपी बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट आज, ऐसे करें चेक

UP Board Examination 12th 2018 Results को ऐसे करें चेक

1. सबसे पहले UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmspresults.up.nic.in या  results.nic.in पर जाएं.
2. वेबसाइट खुल जाने के बाद 12वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें. 
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारीयां दर्ज करें और सब्मिट करें.
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा, जिसका प्रिंट निकाल सकते हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Class 12 Result, UP Board Result 2018, Up Board Result 2018 12th, Up Board Result 2018 Date Class 12
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com