UP NEET UG 2024 Counselling Round 2 Registration: नीट यूजी री-रिजल्ट के बाद से देशभर में नीट की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू है. चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ आज, 9 सितंबर से उत्तर प्रदेश नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (UP NEET UG 2024) राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपी नीट यूजी 2024 राउंड 2 रजिस्ट्रेशन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से भर सकते हैं. यूपी नीट यूजी 2024 राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 13 सितंबर 2024 है.
NIOS Date Sheet 2024: एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा डेटशीट जारी, जानिए किस दिन से होगी परीक्षा
राउंड 2 की मेरिट लिस्ट
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल की बात करें तो रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान और डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करने की प्रक्रिया 13 सितंबर 2024 तक पूरी करनी होगी. यूपी नीट यूजी 2024 राउंड 2 के लिए मेरिट लिस्ट 14 सितंबर 2024 को घोषित की जाएगी. जबकि यूपी नीट यूजी 2024 की चॉइस फिलिंग 14 सितंबर से 18 सितंबर 2024 तक चलेगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राउड 2 सीट आवंटन रिजल्ट 19 को
यूपी नीट यूजी 2024 दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन के नतीजे 19 सितंबर 2024 तक जारी होंगे. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से यूपी नीट यूजी 2024 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लेटर को 20 सितंबर से डाउनलोड कर सकेंगे. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके अपनी सीट 20 सितंबर से 25 सितंबर के बीच स्वीकार करनी होगी.
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क
यूपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का शुल्क देना होगा. रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ ही उम्मीदवारों को ऑनलाइन सिक्योरिटी मनी का भी भुगतान करना होगा. उम्मीदवारों को सरकारी कॉलेज के लिए 30,000 रुपये, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के लिए 2,00,000 रुपये और प्राइवेट डेंटल कॉलेजों के लिए 1, 00, 000 रुपये सिक्योरिटी मनी डिपोजिट करना होगा. हालांकि जिन उम्मीदवारों ने फर्स्ट राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क दिया है, उन्हें दोबारा से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं