विज्ञापन

NEET UG 2026 के लिए अब तक नहीं किया रजिस्ट्रेशन? आने वाली है आखिरी तारीख

NEET UG Registration 2026: नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 8 मार्च, 2026 को बंद हो जाएगी. इससे पहले आप अपना आवेदन पूरा कर लें. इस बार एनटीए की तरफ से कुछ बदलाव भी किए गए हैं.

NEET UG 2026 के लिए अब तक नहीं किया रजिस्ट्रेशन? आने वाली है आखिरी तारीख
NEET UG Registration 2026: आवेदन करने का आखिरी मौका

NEET UG Registration 2026: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2026) के लिए अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है तो तुरंत कर लें. इसमें आवेदन के लिए अब महज तीन दिन बचे हैं. इसके बाद रजिस्ट्रेशन का मौका नहीं दिया जाएगा. एनटीए की तरफ से पहले ही बताया गया था कि रजिस्ट्रेशन विंडो 8 मार्च, 2026 को बंद हो जाएगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आवेदन प्रक्रिया में क्या बदलाव किए गए हैं और कैसे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. 

NEET UG 2026 के लिए तुरंत ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'New Registration' लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी जानकारी भरें. 
  • इसके बाद आवेदन के लिए लॉग इन करें.
  • यहां मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.
  • बंद करने से पहले फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें.

इस बार हुए हैं ये बदलाव 

  • पहचान को सत्यापित करने के लिए इस बार आधार eKYC जरूरी है.
  • फॉर्म सबमिट करते हुए आपको एक लाइव फोटो लेनी होगी, जिसे आधार फोटो से मैच किया जाएगा.
  • आपका परीक्षा केंद्र फॉर्म में दिए गए स्थायी पते के आधार पर आवंटित किया जाएगा. 

कब होगी नीट यूजी परीक्षा?

NEET UG 2026 की परीक्षा की तारीख का ऐलान पहले ही हो चुका है. ये परीक्षा 3 मई, 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. तीन घंटे चलने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिनमें बताया गया है कि उम्मीदवारों को किन बातों को ध्यान में रखना है.

कितना है आवेदन शुल्क?

  • सामान्य श्रेणी: ₹1,700
  • सामान्य-EWS और OBC-NCL: ₹1,600
  • SC, ST, PwBD, और थर्ड जेंडर: ₹1,000
  • विदेशी उम्मीदवार: ₹9,500

ये भी पढ़ें- CBSE की मान्यता रद्द होने पर क्या किसी दूसरे बोर्ड से मान्यता ले सकते हैं स्कूल?

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com