उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(Board of High School and Intermediate Education Uttar Pradesh) की हाईस्कूल(10वीं) और इंटर(12वीं) परीक्षा 2019 के परिणाम आ चुके हैं. हाईस्कूल में 80.07 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं जबकि इंटरमीडिएट में 70.06 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है. वहीं, यूपी बोर्ड इंटर में 76.46 प्रतिशत लड़कियां और 64.40 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं.
शिक्षा निदेशक(माध्यमिक) विनय कुमार पांडेय व बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि 10वीं में इस वर्ष 80.07 प्रतिशत, जबकि 12वीं में 70.06 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है. वहीं, इस बार करीब 6 लाख छात्र-छात्राओं ने परिक्षाएं नहीं दीं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
UP board result 2019 Check Here: 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट चेक करने के सभी लिंक्स और SMS का तरीका
उन्होंने बताया कि 10वीं की परीक्षा टॉप करने वाले गौतम रघुवंशी कानपुर के ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र हैं. गौतम रघुवंशी ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 97.17 फीसदी अंक हासिल किए. गौतम रघुवंशी इंजीनियरिंग करना चाहते हैं.
12वीं की परीक्षा में श्री राम इंटर कॉलेज बड़ौत बागपत की छात्रा तनु तोमर ने टॉप किया है. इन्हें 500 में से 489 (97.8%) नंबर मिले.
10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, upmsp.edu.in पर देखें
10वीं के शीर्ष 10 में 21 छात्र-छात्राएं है, जबकि 12वीं में शीर्ष 10 में 14 छात्र-छात्राएं हैं. 12वीं में दूसरा स्थान गोंडा की भाग्यश्री उपाध्याय ने प्राप्त किया है. तीसरा स्थान प्रयागराज की आकांक्षा शुक्ल को मिला है. यानी इस बार यूपी बोर्ड में लड़कियों ने बाज़ी मारी है.
माध्यमिक शिक्षा परिषद (उप्र बोर्ड) की 10वीं व 12वीं की परीक्षा 2019 के लिए 58 लाख छह हजार 922 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था. इसमें 10वीं के लिए 31 लाख 79 हजार 347 और 12वीं के लिए 26 लाख 27 हजार 575 परीक्षार्थी थे. परीक्षा के दौरान करीब छह लाख 52 हजार 881 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं