विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2020

आज का इतिहास: आज है युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती

भारतीय संयासी स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) का जन्म 12 जनवरी 1863 को बंगाल में हुआ था.

आज का इतिहास: आज है युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती
स्वामी विवेकानंद की तस्वीर
नई दिल्‍ली:

अमेरिका के शिकागो में धर्म सभा में अपने धाराप्रवाह भाषण के कारण अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आए भारतीय संयासी स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) का जन्म 12 जनवरी 1863 को बंगाल में हुआ था. स्वामी विवेकानंद अपने ओजपूर्ण और बेबाक भाषणों के कारण काफी लोकप्रिय हुए, विशेषकर युवाओं में. इसी कारण उनके जन्म को पूरा राष्ट्र ‘युवा दिवस' (National Youth Day) के रूप में मनाता है. उन्होंने मानवता की सेवा एवं परोपकार के लिए 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की. इस मिशन का नाम विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रखा था.

देश और दुनिया के इतिहास में 12 जनवरी को हुई अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाओं का ब्योरा इस प्रकार है :-

1708: शाहू को मराठा शासक बनाया गया.

1757: पश्चिम बंगाल के बंदेल को ब्रिटिश शासको ने पुर्तगालियों से छीना.

1863: स्वामी विवेकानंद का जन्म.

1931: पाकिस्तान के मशहूर उर्दू शायर अहमद फराज का जन्म.

1934: भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी सूर्यसेन को 12 जनवरी 1934 को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया.

1976: जासूसी उपन्यासों की मशहूर लेखिका अगाथा क्रिस्टी का निधन.

1984: स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान.

1991: अमेरिकी संसद ने इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की मंजूर दी.

2008: कोलकाता के बाजार में लगी आग से सैकड़ों दुकानें क्षतिग्रस्त.



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swami Vivekananda, Swami Vivekananda Jayanti, Today In History
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com