विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2020

17 जनवरी का इतिहास: आज है जाने माने शायर, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर का बर्थडे

जावेद अख्तर को पद्म श्री, पद्म भूषण, साहित्य अकादमी पुरस्कार और पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

17 जनवरी का इतिहास: आज है जाने माने शायर, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर का बर्थडे
17 जनवरी शायर, गीतकार जावेद अख्तर का जन्मदिन है.
  • 17 जनवरी जावेद अख्तर का जन्मदिन है
  • जावेद अख्तर का जन्म ग्वालियर में हुआ था
  • हिन्दी साहित्यकार रांगेय राघव का भी 17 जनवरी को होता है जन्मदिन
नई दिल्ली:

जाने माने शायर, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर का आज जन्मदिन है. जावेद अख्तर को पद्म श्री, पद्म भूषण, साहित्य अकादमी पुरस्कार और पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. वे दीवार, ज़ंजीर और शोले जैसी फिल्मों की पटकथा लिख चुके हैं. उन्होंने कई सारी हिंदी फिल्मों के लिए गीत लिखे. जावेद अख्तर राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं. इसके अलावा 17 जनवरी को दुनिया में शांति और सुरक्षा की संरक्षक मानी जाने वाली सर्वोच्च संस्था संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख इकाई सुरक्षा परिषद् की पहली बैठक हुई थी.

देश दुनिया के इतिहास में 17 जनवरी की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1601 : मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद्य किले में प्रवेश किया.

1917 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता तथा बाद में सक्रिय राजनीति में आकर सफलता हासिल करने वाले एम जी रामचन्द्रन का जन्म.

1923 : हिन्दी साहित्यकार रांगेय राघव का जन्म.

1941 : सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश हुकूमत को गच्चा देकर कलकत्ता से जर्मनी के लिए रवाना हुए.

1945 : हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख़्तर का जन्म.

1946 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की पहली बैठक.

1948 :  नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत.

1987 : टाटा फुटबॉल अकादमी की शुरुआत.

1989 : कर्नल जे के बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने.

2010 : भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Today In History, January 17, Javed Akhtar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com