विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

यह है टॉप 5 कॉलेज जहां पढ़ने वाले छात्रों को मिला 2017 में सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज

इस साल कई नए कॉलेज भी हुए हैं इस लिस्ट में शामिल, छात्रों को मिलने वाले पैकेज में हुई बढ़ोतरी

Also Read in
यह है टॉप 5 कॉलेज जहां पढ़ने वाले छात्रों को मिला 2017 में सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: किसी भी छात्र का सपना होता है कि उसे पढ़ाई पूरी करने के साथ ही नौकरी मिल जाए. और अगर पहली नौकरी की सैलरी दूसरे से ज्यादा हो तो इसके कहने ही क्या. वर्ष 2017 में ऐसे कई कॉलेज हैं जिन्होंने छात्रों को सबसे ज्यादा सैलरी ऑफर की. आज हम आपको देश के टॉप 5 मैनेजमेंट कॉलेजों के बारे में बता रहे हैं जहां छात्रों को प्लेसमेंट में सबसे ज्यादा सैलरी ऑफर की गई ..

यह भी पढ़ें: इन तरीकों से खुद को मल्टीटास्किंग बनाकर अपने करियर को दीजिए नई उड़ान

इंडियन इस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बंगलूरु
इस कॉलेज में पढ़ने छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में इस साल औसतन 26 लाख रुपये सैलरी ऑफर की गई. कॉलेज से सबसे ज्यादा पैकेज एक करोड़ रुपये सालान रहा. कॉलेज की प्लेसमेंट में इस साल कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों ने हिस्सा लिया था. 

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोलकाता
सैलरी पैकेज के मामले में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोलकाता का दूसरे नंबर पर आता है. इस साल यहां से प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों को औसतन 15 लाख रुपये सैलरी दी गई. जबकि सबसे अधिक पैकेज 75 लाख रुपये सालान के रूप में रहा. 

यह भी पढ़ें: गणित में है रुचि तो आपके पास है करियर को नई ऊंचाइयां देने का मौका

एस.पी जैन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रीसर्च
इस साल इंस्टिट्यूट में कई बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई. इनमें खासतौर पर बैंकिंग और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां शामिल थी. इन कंपनियों ने प्लेसमेंट में हिस्सा लेने वाले छात्रों को औसतन 16 लाख रुपये की सैलरी ऑफर की. वहीं प्लेसमेंट के दौरान सबसे ज्यादा 40 लाख रुपये सालान की सैलरी ऑफर की गई. 

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद
 बीते कुछ वर्षों से यह इंस्टिट्यूट टॉप 5 मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में शामिल रहा है. इस बार भी यहां प्लेसमेंट के लिए आई कंपनियों ने छात्रों को पिछले साल से ज्यादा सैलरी ऑफर की. इस साल यहां औसतन 15.30 लाख रुपये सैलरी ऑफर की गई वहीं एक छात्र को 39.81 लाख रुपये की सैलरी भी ऑफर हुई जो सबसे ज्यादा थी. 

यह भी पढ़ें: क्लाउड कम्प्यूटिंग दे रहा है आपको बेहतर करियर विकल्प

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट 
सैलरी पैकेज के मामले में फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट भी टॉप 5 कॉलेजों में शामिल हो गया है. इस साल यहां से प्लेसमेंट में औसतन 26.8 लाख रुपये का पैकेज दिया गया है. वहीं सबसे ज्यादा पैकेज 39.50 लाख रुपये का रहा है.

VIDEO: आईआईटी ने पढ़ाई अपनी फीस



कॉलेज में प्लेसमेंट में इस साल कई बड़ी कंपनियां आई जिनमें खास तौर पर मार्केटिंग और बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियां शामिल थीं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Top Salary, Management
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com