दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की पीजी प्रवेश प्रकिया के लिए पहली मेरिट लिस्ट कल जारी होने वाली है. जिन छात्रों ने पीजी प्रवेश परीक्षा दी है. उन्हें लंबे समय से मेरिट सूची का इंतजार था, जो कि कल खत्म होने वाला है. 17 नवंबर को पहली मेरिट सूची आने के बाद डीयू के स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. कुछ दिनों पहले ही डीयू ने एक शेड्यूल जारी किया था. जिसमें पीजी प्रवेश प्रकिया और मेरिट सूची के बारे में जानकारी दी थी. जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट आने के अगले ही दिन यानी 18 नवंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. जो कि 22 नवंबर तक चलेगी. जबकि प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर होगी.
26 नवंबर को आएगी दूसरी मेरिट लिस्ट
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की पीजी प्रवेश प्रकिया की दूसरी मेरिट लिस्ट 26 नवंबर, 2021 को जारी की जाएगी. जबकि 03 दिसंबर को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी. दूसरी मेरिट लिस्ट आने के बाद 27 नंवबर से 30 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी. वहीं तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद 4 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलने वाली है. दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर आपको ये सारी जानकारी मिल जाएगी.
-
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
मार्च में होगी परीक्षा
प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेज शुरू हो जाएंगे. जबकि स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों के पहले सत्र की परीक्षा 30 मार्च 2022 से शुरू होंगी. वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2022 से होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं