विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2021

तमिलनाडु: 10वीं-12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आज से खुल रहे स्कूल, सुरक्षा के लिए किए गए खास इंतज़ाम

Tamil Nadu Schools: तमिलनाडु में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल आज यानी 19 जनवरी 2021 से फिर से खुल रहे हैं.

तमिलनाडु: 10वीं-12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आज से खुल रहे स्कूल, सुरक्षा के लिए किए गए खास इंतज़ाम
Tamil Nadu Schools: 10वीं-12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आज से खुल रहे स्कूल.
नई दिल्ली:

Tamil Nadu Schools: तमिलनाडु में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल आज यानी 19 जनवरी 2021 से फिर से खुल रहे हैं. तमिलनाडु सरकार ने छात्रों के लिए आज से हॉस्टल खोलने और रहने की सुविधाओं की भी अनुमति दी है. शुरुआत में स्कूल केवल उन छात्रों के लिए फिर से खुल रहे हैं, जो एसएसएलसी (कक्षा 10) और प्लस टू (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा 2021 में शामिल होंगे. 10वीं और 12वीं क्लास के लिए स्कूल खोलने पर प्राप्त होने वाली प्रतिक्रियाओं के आधार पर अन्य छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं फिर से शुरू की जाएंगी. 

छात्रों की सुरक्षा के लिए, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अपने अधिकारियों को छात्रों और फैकल्टी का हर एक सप्ताह के भीतर कोरोनोवायरस जांच करने के निर्देश दिए हैं. लोक स्वास्थ्य और निवारक चिकित्सा निदेशालय ने अधिकारियों को स्थानीय निकाय / स्कूल द्वारा परिसर की सफाई करने और हाथ धोने की पर्याप्त व्यवस्था करने के आदेश भी दिए हैं. इसके साथ ही केंद्र द्वारा जारी किए गए एसओपी के अनुसार व्यवस्था करने को भी कहा है.

बच्चों के लिए विटामिन सी, मल्टीविटामिन की गोलियां और अन्य इम्यूनो-बूस्टर तैयार रखे जाएंगे. बता दें कि राज्य में मार्च के महीने से सभी स्कूल बंद हैं और लगभग 10  महीनों के  लंबे समय के बाद आज से 10वीं और 12वीं क्लास के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu Schools, Tamil Nadu Schools Reopnes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com