विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2017

कोचिंग सेंटर के मुद्दे पर सुनवाई के लिए हाई कोर्ट पहुंचे स्‍टूडेंट

पीठ मामले पर नौ अक्तूबर को सुनवाई कर सकती है जब आवासीय संपत्तियों से कोचिंग सेंटर चलाने के विरुद्ध मुख्य याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है.

Also Read in
कोचिंग सेंटर के मुद्दे पर सुनवाई के लिए हाई कोर्ट पहुंचे स्‍टूडेंट
विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अनेक छात्रों ने मकानों से कोचिंग संस्थान चलाये जाने के मुद्दे पर दिल्ली हाई कोर्ट से अपना पक्ष सुने जाने की मांग की है और कहा है कि इस संबंध में कोई भी निर्णय उनके भविष्य को प्रभावित करने वाला होगा.

उत्तरी दिल्ली में औट्रम लाइन्स, किंग्सवे कैंप और मुखर्जी नगर में अनेक कोचिंग संस्थानों से तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ के समक्ष आवेदन दाखिल किया है.
 पीठ इस मामले पर नौ अक्तूबर को सुनवाई कर सकती है जब आवासीय संपत्तियों से कोचिंग सेंटर चलाने के विरुद्ध मुख्य याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है.

पांच छात्रों के एक समूह ने अपने आवेदन में दावा किया कि वे पहले ही कोचिंग संस्थानों को पूरा शुल्क अदा कर चुके हैं और उनमें से एक भी बंद होता है या एमसीडी उसे सील कर देती है तो उन्हें बहुत परेशानी होगी क्योंकि वे सिविल परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.
 
करियर की और खबरों के लिए क्लिक करें

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Students, Delhi High Court, Coaching Centres
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com