RBSE BSER Rajasthan Board 10th Result 2021: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि परीक्षा के परिणाम शाम 4 बजे जारी कर दिए जाएंगे. इस साल 99.56% छात्रों ने सफलता हासिल की है. RBSE कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 12,55,385 छात्रों में 12,50,833 छात्र पास हुए हैं. छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर देख सकते हैं. (डायरेक्ट रिजल्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक)
इस साल राज्य में BSER माध्यमिक (कक्षा 10) की परीक्षाएं COVID-19 की दूसरी लहर के कारण रद्द कर दी गई थीं. परीक्षाएं पहले 18 अप्रैल, 2021 को शुरू होने वाली थीं, लेकिन बाद में छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर दी गईं और उसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
बाद में जून में, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10 के परिणामों के लिए अंकन योजना की घोषणा की. घोषणा के अनुसार, परिणाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा उपयोग किए जा रहे मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर तैयार किए गए हैं.
RBSE Class 10 results 2021: जानें- कैसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2- " RBSE Class 10 results 2021" लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- अब मांगी गई जानकारी भरें.
स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा.
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें.
स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं