विज्ञापन

RBSE Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड ने बदला 9वीं और 11वीं की परीक्षा का Schedule , अब इस डेट से शुरू होंगे एग्जाम

बोर्ड ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि रिजल्ट जल्द घोषित किया जा सके और नया सेशन समय पर शुरू हो सके. इन परीक्षाओं का रिजल्ट 25 मार्च को ही जारी कर दिया जाएगा, जिससे छात्र 1 अप्रैल से अपनी नई क्लास की पढ़ाई शुरू कर पाएंगे.

RBSE Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड ने बदला 9वीं और 11वीं की परीक्षा का Schedule , अब इस डेट से शुरू होंगे एग्जाम
बोर्ड ने एक और सबसे बड़ा फैसला लिया है जो छात्रों की पढ़ाई के तरीके को बदल देगा.

RBSE 2026 board exam schedule changed : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने  शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर  9 और 11 की परीक्षाओं के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है. जी हां, पहले राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं  1 अप्रैल से शुरू होनी थीं, लेकिन अब नए शेड्यूल के मुताबिक क्लास 9 और 11 के एग्जाम 7 मार्च से 19 मार्च 2026 के बीच कराए जाएंगे. बोर्ड ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि रिजल्ट जल्द घोषित किया जा सके और नया सेशन समय पर शुरू हो सके. इन परीक्षाओं का रिजल्ट 25 मार्च को ही जारी कर दिया जाएगा, जिससे छात्र 1 अप्रैल से अपनी नई क्लास की पढ़ाई शुरू कर पाएंगे.

5वीं और 8वीं की तारीखें भी बदलीं

यही नहीं, बोर्ड ने 5वीं और 8वीं बोर्ड के टाइम-टेबल में भी बदलाव किया है. क्लास 5 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च तक चलेंगी. गणित का पेपर अब 6 मार्च को दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे तक होगा. वहीं, क्लास 8 की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च तक चलेंगी.

'बिना पढ़े पास' होने वाला सिस्टम खत्म

बोर्ड ने एक और सबसे बड़ा फैसला लिया है जो छात्रों की पढ़ाई के तरीके को बदल देगा. अब 5वीं और 8वीं में 'ऑटोमैटिक प्रमोशन' (बिना परीक्षा पास किए अगली क्लास में जाना) बंद कर दिया गया है.

बच्चे पढ़ाई को नहीं ले रहे गंभीरता से 

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस सिस्टम की वजह से बच्चे पढ़ाई को गंभीरता से नहीं ले रहे थे, जिससे आगे चलकर उन्हें काफी दिक्कतें आती थीं. अब अगर कोई छात्र पासिंग मार्क्स नहीं ला पाता, तो उसे अगली क्लास में नहीं भेजा जाएगा. 

हालांकि, घबराने की बात नहीं है, ऐसे छात्रों को सुधार के लिए 45 दिन का समय दिया जाएगा और उन्हें दोबारा परीक्षा देकर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBSE Exam 2026, Rajasthan Board Exam Date, Class 9 Exam Schedule, Class 11 Revised Date, RBSE Class 5 And 8 Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com