RBSE Board Exam 2022 News: राजस्थान सरकार ने राज्य में 17 जनवरी से शुरू होने वाली 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Exams) स्थगित करने का फैसला लिया है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री बी. डी. कल्ला ने इस बात की जानकारी दी. शिक्षा मंत्री बी. डी. कल्ला ने एक वीडियो बयान ट्वीट कर कहा है, ‘‘राजस्थान में कोरोना के प्रभाव से 25 जिले रेड जोन में आ गए हैं. इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य में सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं, जो 17 जनवरी से शुरू होने वाली थीं, अगले आदेश तक स्थगित की जाती हैं.'' उन्होंने कहा, ‘‘फरवरी में कोविड की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुन: इसकी समीक्षा की जायेगी और आगामी तारीख घोषित की जाएगी.'' कल्ला ने कहा, ‘‘वर्तमान स्थिति में प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन से अधिक आवश्यक बच्चों को संक्रमण से बचाना है.''
आपको बता दें कि इससे पहले 17 जनवरी से शुरू हो रही 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा निर्धारित समय पर ही आयोजित करने की बात कही गई थी. लेकिन अब इस फैसले को बदल लिया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
3 मार्च से होनी है बोर्ड परीक्षाएं शुरू (RBSE Board Exam 2022)
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 3 मार्च 2022 को करने का ऐलान हाल ही में किया गया था. दरअसल राज्य के शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने आला अधिकारियों की मौजूदगी में बोर्ड परीक्षा (Rajasthan Board Exam 2022) शुरू होने की जानकारी हाल ही में दी थी और कहा था कि कुल 6074 परीक्षा केंद्रों पर 20 लाख से अधिक विद्याथी परीक्षा देंगे. राजस्थान सरकार ने अपने ट्विटर हैंडल पर राजस्थान बोर्ड परीक्षा (Rajasthan board exam) तिथियों की पुष्टि की थी और लिखा था कि 'प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई. कोविड गाइडलाइंस तथा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए 3 मार्च से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. जबकि 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा निर्धारित समय पर होगी. हालांकि अब 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. वहीं कोरोना के मामले आने वाले समय में अगर कम नहीं होते हैं, तो 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित करनी पड़ सकती हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं