रेलवे भर्ती बोर्ड RRB Group D आंसर-की आज इस समय करेगा जारी, 19 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

RRB Group D Answer Key 2022: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आंसर-की आज यानी 14 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा. आंसर-की के साथ ही रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र भी जारी किया जाएगा.

रेलवे भर्ती बोर्ड RRB Group D आंसर-की आज इस समय करेगा जारी, 19 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

रेलवे भर्ती बोर्ड RRB Group D आंसर-की आज इस समय करेगा जारी

नई दिल्ली:

RRB Group D Answer Key 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Boards) ने आरआरबी ग्रुप एग्जाम 2022 को लेकर लेटेस्ट अपेडट जारी किया है. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आंसर-की आज यानी 14 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने रेलवे की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की (RRB Group D Answer Key ) आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड आंसर-की के साथ ही रिस्पांस शीट (Response Sheet) और प्रश्न पत्र (Question Paper) भी जारी करेगा. उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर आंसर-की, आंसर-शीट और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. 

RRB Group D Answer Key: नोटिस के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. 
 
आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की से असंतुष्ट उम्मीदवार आंसर-की पर अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं. उम्मीदवार 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आंसर-की पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. बता दें कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान भी करना होगा. भुगतान आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन मोड में करना होगा. भुगतान के रूप में उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये के साथ बैंकिंग सर्विस चार्ज देना होगा. 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन लगातर तीन महीने किया था. यह परीक्षा 17 अगस्त 2022 को शुरू हुई थी, जो 11 अक्टूबर 2022 तक चली थी. परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. इस परीक्षा के लिए 1 करोड़ 15 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. 

बिहार बोर्ड ITI लैंग्वेज परीक्षा 2022 रिजल्ट घोषित,  जुलाई में हुई थी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप-डी आंसर-की पर प्राप्त सभी सवालों का जवाब देने के बाद भर्ती बोर्ड आरआरबी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करेगा. इस भर्ती परीक्षा के जरिए रेलवे में ग्रुप-डी के 1.03 लाख पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. 

JAC Exam 2023: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन एक ही टर्म में, शिक्षा मंत्री का अहम फैसला

रवीश कुमार का प्राइम टाइम : हिजाब छात्राओं की पसंद का मामला

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com