Punjab Board Results: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2021 की घोषणा कर दी है. पंजाब बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.93% है. इस साल, कोविड-19 महामारी के मद्देनजर, PSEB कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थीं और छात्रों का मूल्यांकन इंटरनल असेसमेंट के आधार पर किया गया है.
पंजाब बोर्ड ने 10वीं के परिणाम की घोषणा के बारे में कोई पहले से घोषणा नहीं की थी. पंजाब बोर्ड ने परिणाम ऑनलाइन जारी किए हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर अपने रोल नंबर का उपयोग करके पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम चेक कर सकते हैं.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
बोर्ड ने कक्षा 8वीं का परिणाम भी घोषित कर दिया है. पास प्रतिशत 99.87 फीसदी है.
PSEB कक्षा 8वीं और कक्षा 10वीं के परिणामों की घोषणा करते हुए, बोर्ड के अध्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा, लड़कियों ने लड़कों की तुलना में दोनों कक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है.
कक्षा 8वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 3,07,272 छात्रों में से, 3,06,893 ने कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए सफलता प्राप्त की है. वहीं, कक्षा 10वीं के कुल 3,21,384 छात्रों में से 3,21,161 छात्र पास हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं