विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

पंजाब बोर्ड (PSEB)  ने 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट (PSEB Result) जारी कर दिया है. बोर्ड द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर रिजल्ट (PSEB 10th Result) की घोषणा की गई. 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट (Punjab Board 10th Result) आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा. जल्द ही स्टूडेंट्स स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट (PSEB 10th Result 2019) चेक कर पाएंगे. पंजाब बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 85.8% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. 10वीं की परीक्षा में लुधियाना की नेहा वर्मा ने टॉप किया है, उन्हें 99.54% मार्क्स मिलें हैं. इस साल 10वीं की परीक्षा में 3.8 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. वहीं, 12वीं में 3.4 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे. पंजाब बोर्ड ने 15 मार्च से 2 अप्रैल, 2019 तक कक्षा 10 की परीक्षाएं आयोजित की थीं. बता दें, पीएसईबी 12वीं के नतीजे इस सप्ताह के अंत में जारी किए जाएंगे. आपको बता दें कि पिछले साल कक्षा 10 की परीक्षा में लगभग 3.7 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. जबकि 3 लाख से अधिक स्टूडेंट्स कक्षा 12 की परीक्षा में उपस्थित हुए थे. 2018 में कक्षा 10 की परीक्षा में 59.47% स्टूडेंट्स पास हुए थे, वहीं कक्षा 12वीं में 65.9% स्टूडेंट्स पास हुए थे. कक्षा 10 की परीक्षा में बैठने वाले 2,11,521 में से केवल 1,10,655 (52.31 फीसद) लड़के उत्तीर्ण हुए थे. परीक्षा में बैठने वाली 1,56,774 लड़कियों में से 1,08,380 पास हुईं थी. पिछले साल 10वी में लुधियान के गुरप्रीत सिंह ने 98 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था. जबकि दूसरा स्थान जसमीन कौर ने 97.85 प्रतिशत के साथ हासिल किया था.
 

PSEB 10th Result 2019 Live Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PSEB 10th Result 2019 Live Updates, PSEB, PSEB Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com