विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2021

PM मोदी शुक्रवार को विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित, जानिए डिटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुक्रवार को विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे.

PM मोदी शुक्रवार को विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित, जानिए डिटेल
PM मोदी शुक्रवार को विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुक्रवार को विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस बारे में बताया. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और विश्वभारती के रेक्टर जगदीप धनखड़, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक' और शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे.

पीएमओ ने एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए, दिन में ग्यारह बजे विश्वभारती के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे. बयान में कहा गया कि समारोह में कुल 2,535 छात्रों को डिग्री दी जाएगी. 

शांतिनिकेतन में स्थित विश्वभारती की स्थापना रवींद्रनाथ टैगोर ने 1921 में की थी. यह देश में सबसे पुराना केंद्रीय विश्वविद्यालय है. संसद के कानून के द्वारा मई 1951 में विश्वभारती को केंद्रीय विश्वविद्यालय और ‘‘राष्ट्रीय महत्व का संस्थान'' घोषित किया गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Minister Narendra Modi, Visva Bharati University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com