विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2022

OJEE Result 2022 Declared: ओडिशा जेईई के नतीजे जारी, श्रद्धाबिंदा सामंतरा ने किया टॉप 

OJEE Result 2022 Declared: ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी ओजेईई (OJEE Result 2022 ) का रिजल्ट आज, 27 जुलाई 2022 को घोषित कर दिया गया है. एमबीए कोर्स की प्रवेश परीक्षा में श्रद्धाबिंदा सामंतरा ने टॉप किया है.

OJEE Result 2022 Declared: ओडिशा जेईई के नतीजे जारी, श्रद्धाबिंदा सामंतरा ने किया टॉप 
OJEE Result 2022 Declared: ओडिशा जेईई के नतीजे जारी, श्रद्धाबिंदा सामंतरा ने किया टॉप 
नई दिल्ली:

OJEE Result 2022 Declared: ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी ओजेईई (OJEE Result 2022 ) का रिजल्ट आज, 27 जुलाई 2022 को घोषित कर दिया गया है. ओडिशा राज्य की इस प्रवेश परीक्षा में जिन छात्रों ने भाग लिया है, वे अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in या odishajee.com से देख सकते हैं. राज्य के कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रीतिरंज घदेई ने बुधवार को रिजल्ट बुकलेट जारी किया है. एमबीए कोर्स की प्रवेश परीक्षा में श्रद्धाबिंदा सामंतरा ने टॉप किया है.ओडिशा जेईई रिजल्ट ( Odisha JEE Results 2022) की घोषणा आज सुबह 11 बजे की गई, इस परीक्षा में लगभग 1 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था. ओजेईई का रिजल्ट (OJEE Result 2022) और ओडिशा जेईई रैंक कार्ड 2022 (OJEE Rank Cards 2022) को चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. JEE Main 2022 Live: जेईई मेन बीई, बीटेक का तीसरा दिन, सुबह की पाली समाप्त,पेपर एनालिसिस और स्टूडेंट रीएक्शन जानें

MHT CET 2022: PCM के लिए MHT CET एडमिट कार्ड जारी, cetcell.mahacet.org से ऐसे करें डाउनलोड

ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का आयोजन 4 जुलाई को हुआ था और इसी की परिणाम आज घोषित किया गया है. ओडिशा जेईई परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अब अपने स्कोर और रैंक कार्ड डाउनलोड करने और जांचने के लिए अपने प्रवेश पत्र की आवश्यकता होगी.

Odisha JEE Result 2022: रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. 

OJEE Result 2022 Declared: कैसे जांचें अपना रिजल्ट

1.सबसे पहले उम्मीदवार ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट - ojee.nic.in, odishajee.com पर जाएं. 

2. इसके बाद होमपेज पर ''Download OJEE Rank Card - 2022' लिंक पर क्लिक करें. 

3. अब एक नया पेज खुलेगा जहां आप अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन विवरण दर्ज करें.

4. इसके बाद OJEE परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा. 

5. स्कोर कार्ड को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट निकाल लें. 

ओडिशा जेईई रैंक कार्ड को उम्मीदवार संभाल कर रखें, क्योंकि अभी कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया बाकी है. कॉलेज में एडमिशन से पहले उम्मीदवारों को ओडिशा जेईई की काउंसलिंग 2022 में भी भाग लेना होगा. ओडिशा जेईई  काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी. 

Allahabad University PGAT 2 admit card 2022: पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
MPPEB PNST GNMTST Result 2024: मध्य प्रदेश नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें
OJEE Result 2022 Declared: ओडिशा जेईई के नतीजे जारी, श्रद्धाबिंदा सामंतरा ने किया टॉप 
DoE ने सरकारी स्कूलों को दिया निर्देश, कक्षा 9वीं में फेल हो गए छात्र NIOS में एडमिशन जरूर लें
Next Article
DoE ने सरकारी स्कूलों को दिया निर्देश, कक्षा 9वीं में फेल हो गए छात्र NIOS में एडमिशन जरूर लें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com