NTA आज जारी कर सकता है JEE मेन 2022 एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

JEE मेन 2022 एडमिट कार्ड: छात्र आज शाम 6 बजे के बाद जेईई मेन 2022 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उनको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

NTA आज जारी कर सकता है JEE मेन 2022 एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

नई दिल्ली:

JEE Main 2022 Admit Card: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2022) में उपस्थित होने वाले उम्मीवारों के लिए एडमिट कार्ड गुरुवार 16 जून को जारी किया जाएगा. जेईई मेन की परीक्षा 20 जून से शुरू होने वाली है ऐसे में संभावना है कि जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 आज जारी किया जा सकता है. जेईई मेन 2022 हॉल टिकट (JEE Main 2022 Admit Card) आज शाम 6 बजे के बाद जारी किए जाने की संभावना है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

कैसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

रोल नंबर जन्म तिथि का उपयोग करके जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. जेईई मेन 2022 सत्र 1 प्रवेश पत्र (Jee main admit card 2022 session 1) डाउनलोड करने के चरण नीचे बताए गए हैं, जिनको फॉलो करके छात्र आसानी से जेईई मेन एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card) डाउनलोड कर पाएंगे. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ये भी पढ़ें: WBJEE Result 2022: वेस्ट बंगाल जेईई का रिजल्ट कल होगा घोषित, कहां और कैसे चेक करेंगे जानिए 

  • आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • Session 1 admit card link पर क्लिक करें.
  • अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स "आवेदन संख्या, पासवर्ड" का उपयोग करें. 
  • जेईई मेन 2022 हॉल टिकट (JEE Main Admit Card 2022) स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में इसका उपयोग करने के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रख लें.