NTA NEET UG Result 2023: नीट रिजल्ट के इंतजार के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. वह यह कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट यूजी 2023 का रिजल्ट बहुत जल्द जारी करेगा. नीट नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी. दरअसल ये संभावनाएं इसलिए जताई जा रही हैं क्योंकि नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति जताने के लिए विंडो 6 जून को बंद कर दी गई है. अब एनटीए को आपत्ति का जवाब देने के बाद नीट यूजी का फाइनल आंसर- की और रिजल्ट घोषित करना है. जैसे ही एजेंसी द्वारा नीट यूजी रिजल्ट की घोषणा की जाएगी, छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट परीक्षा परिणामों को चेक कर सकेंगे. स्टूडेंट नीट रिजल्ट एनटीए की साइट से भी चेक कर सकते हैं.
NEET 2023 रिजल्ट की तारीख पर छात्र कर रहे सवाल, आंसर-की से स्कोर कैलकुलेट करने का तरीका
रिजल्ट अगले हफ्ते
नीट का रिजल्ट शनिवार या फिर अगले हफ्ते तक जारी किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीट यूजी रिजल्ट के 17 जून तक जारी होने की बात कही जा रही है. हालांकि इस संबंध में एनटीए द्वारा कोई ऑफिशियल सूचना नहीं दी गई है. लेकिन नीट यूजी का प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दिया है, ऐसे में उम्मीद है कि नीट का रिजल्ट कल या फिर अगले हफ्ते तक जारी कर दिया जाए.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
NEET UG Result 2023: नीट रिजल्ट के साथ नीट कट-ऑफ पर लेटेस्ट अपडेट, जनरल को चाहिए 50 पर्सेंटाइल
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2023 परीक्षा का आयोजन 7 मई को किया गया था. नीट 2023 के परिणाम के साथ, एनटीए अखिल भारतीय टॉपर्स के नाम और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और पर्सेंटाइल रैंक की घोषणा करेगा. उम्मीदवार जारी किए गए स्कोरकार्ड के माध्यम से अपनी रैंक की जांच कर सकेंगे.
नीट रिजल्ट 2023 को कैसे चेक करें | Steps to check NEET UG Results 2023
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- फिर होमपेज पर उपलब्ध NEET UG Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें.
- ऐसा करने के साथ ही नीट यूजी 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
- अब नीट रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें.
- भविष्य के संदर्भ के लिए नीट यूजी रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं