NTA NEET TOPPERS 2020: लंबे इंतजार के बाद नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेंस्ट (NEET UG 2020) के परिणाम जारी कर दिए गए हैं. इस साल NEET 2020 में उपस्थित होने वाले कुल उम्मीदवारों में से 56.44% ने क्वालीफाई किया है. इस साल NEET की परीक्षा में ओडिशा के शोएब आफताब और दिल्ली की आकांशा सिंह ने टॉप किया है. दोनों ने 720 में 720 अंक हासिल किए हैं.
NEET Result 2020: आ गया नीट का रिजल्ट, जानें- कब से शुरू होगी Counselling, ये है पूरा शेड्यूल
आपको बता दें, टॉप- 5 में तीन लड़कियां शामिल हैं. जिनके नाम हैं.
1- शोएब आफताब (720)
2- आकांक्षा सिंह (720)
3- त्वमला स्निक्था (715)
4- विनीत शर्मा (715)
5- अमृता खेतान (715)
शोएब आफताब ने NEET परीक्षा की कोचिंग
शोएब आफताब ने NEET परीक्षा की कोचिंग राजस्थान के कोटा के एलन करियर इंस्टीट्यूट से ली. उन्होंने NDTV को बताया, जब कोरोनावायरस से कारण लॉकडाउन लगा था, उस में वह अपने घर नहीं लौटे थे.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
शोएब ने कहा, कोरोना लॉकडाउन की वजह से कोटा से सभी छात्र अपने अपने घर लौट रहे थे. लेकिन मैंने निर्णय लिया कि मैं घर नहीं जाऊंगा. कोरोना लॉकडाउन के समय मैं, मेरी मां और बहन के साथ वहीं डटा रहा.
जिसके बाद मैंने कोटा के एलन करियर इंस्टीट्यूट से अपनी कोचिंग कक्षाएं जारी रखीं. ये मेरे लिए मुश्किल समय जरूर था, लेकिन इस परीक्षा के लिए जमकर तैयारी करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण था.
शोएब भविष्य में हृदय शल्य चिकित्सक (cardiac surgeon) बनना चाहते हैं. उन्होंने बताया, कोरोना वायरस महामारी के बीच में परीक्षा देने से दबाव तो बना था, लेकिन उन्होंने लॉकडाउन के समय का पूरा इस्तेमाल कर पूरी शिद्दत से पढ़ाई की. बता दें, साल 2018 से वह अपने घर नहीं गए हैं.
शोएब के पिता का कंस्ट्रक्शन बिजनेस है. परिवार ने कहा कि बेटे की सफलता से खुश हैं और जल्द ही अजमेर शरीफ में दरगाह पर जाने की प्लानिंग करेंगे.
NTA NEET Results: जारी हुई फाइनल आंसर की, यहां से डायरेक्ट करें चेक
ये थे साल 2019 को टॉपर्स
- पिछले साल NEET 2019 की परीक्षा में राजस्थान के रहने वाले नलिन खंडेलवाल ने टॉप किया था. नलिन खंडेलवाल ने कुल 720 अंकों में 701 अंक हासिल करते हुए 99.99 पर्सेंटाइल के साथ टॉप किया था.
- दूसरे ऑल इंडिया टॉपर दिल्ली के भाविक बंसल थे.
- तीसरे टॉपर यूपी के रहने वाले अक्षत कौशिक थे.
जानिए- कौन थे पिछले साल के टॉपर नलिन, कैसे की थी तैयारी
नलिन बताते हैं कि फिजिक्स उनकी तैयारी का सबसे कमजोर हिस्सा रहा, जिसकी वजह से उन्हें बायोलॉजी के बाद सबसे ज्यादा मेहनत फिजिक्स पर ही करनी पड़ी थी.
जहां तक केमिस्ट्री की बात है तो इस सब्जेक्ट की फिजिक्स और बायोलॉजी दोनों के मुकाबले कम समय में तैयारी की जा सकती है. NDTV से खास बातचीत के दौरान नलिन ने बताया था कि अपनी तैयारी के दौरान वे रोजाना सात से आठ घंटे तक सेल्फ स्टडी करते थे. कई बार छात्र NEET और 12वीं बोर्ड की तैयारी में प्राथमिकताओं को लेकर उलझन में पड़ जाते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि अगर NCERT को आधार बनाकर तैयारी की जाए तो इन दोनों ही परीक्षाओं की तैयारी साथ साथ हो जाती है.
जहां NEET में पूछे जाने वाले सवालों का आधार NCERT रहता है, वहीं 12वीं बोर्ड के सवाल पूरी तरह से NCERT के सिलेबस के दायरे में होते हैं.
(NEET 2020 रिजल्ट के लिए डायरेक्ट क्लिक करें)
NTA NEET मार्किंग स्कीम
NEET 2020 परीक्षा में तीन सेक्शन - फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) में 180 मल्टीचॉइस क्वेश्चन शामिल थे. NEET 2020 के फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शन में 45 मल्टीचॉइस क्वेश्चन शामिल थे. इसी के साथ बायोलॉजी में 90 क्वेश्चन पूछे गए थे. NEET 2020 परीक्षा कुल 720 अंकों के लिए आयोजित की गई थी. NTA NEET 2020 मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाते हैं और हर गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाता है.
उदाहरण-
NEET 2020 स्कोर = (सही उत्तरों की संख्या x 4) - (गलत उत्तरों की संख्या x 1)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं