NTA NEET Result 2020: नीट 2020 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब नीट परीक्षा (NEET Exam 2020) के उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट परीक्षा 2020 का रिजल्ट कल यानी 16 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जारी करेगी. इस बात की जानकारी खुद शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी थी. उन्होंने ट्वीट कर कहा था, "नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी 2020 परीक्षा का रिजल्ट 16 अक्टूबर को जारी करेगी. रिजल्ट जारी होने के सही समय के बारे में जानकारी दे दी जाएगी. मैं उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देता हूं. "
.@DG_NTA will be declaring the results of #NEETUG 2020 on 16th October 2020. Exact timing of the results will be intimated later. I wish all the best to the candidates. #NEETResult2020 #NEETRESULTS
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) October 12, 2020
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
14 अक्टूबर को दोबारा हुई नीट की परीक्षा
उम्मीदवार जो कोरोना संक्रमण के चलते या कंटेनमेंट ज़ोन में रहने के कारण 13 सितंबर को आयोजित हुई नीट की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें 14 अक्टूबर को आयोजित हुई नीट की परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया. बता दें कि 14 अक्टूबर को बचे हुए उम्मीदवारों के लिए नीट की परीक्षा आयोजित की गई.
NEET Result 2020: रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऐसे कर सकेंगे चेक
नीट 2020 परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद नीट एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट करें.
- नीट 2020 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं