NEET PG 2023: सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी प्रवेश परीक्षा 2023 को टालने से इनकार कर दिया है. इसी बीच नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइसेंस ने नीट पीजी का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइसेंस ने नीट पीजी का एडमिट कार्ड 2023 आज जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने नीट पीजी यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट 2023 परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया है, वे एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं. नीट पीजी एडमिट कार्ड जारी करने में देरी हुई है, कारण कि सुप्रीम कोर्ट में NEET PG की सुनवाई चल रही थी. इन सबके बीच आज एनबीई ने नीट पीजी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
कुछ नीट उम्मीदवारों ने ट्विटर पर शेयर किया है कि उन्हें अपने पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर नीट पीजी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए एक टेक्स्ट प्राप्त हुआ है.
NEET PG ADMIT CARD OUT
— Dr. Rishabh Kumar (@abbrishabh) February 27, 2023
They know they are going to win in the court. Final week, Give your best guys!!!! All the best!! #NEETPG2023 #neetpg2023postponement
नीट पीजी 2023 परीक्षा को स्थगित करने की मांग मेडिकल छात्रों द्वारा की जा रही है. उनकी शिकायत की थी कि उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए कम समय मिल रहा है क्योंकि उनकी इंटर्नशिप चल रही है. याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि पंजीकृत 2 लाख से अधिक उम्मीदवारों में से लगभग 1.3 लाख छात्र ऐसे हैं जिन्होंने पिछले वर्षों में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है जो इंटर्नशिप नहीं कर पाए हैं. परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर छात्रों द्वारा ट्विटर पर कैंपेन भी चलाया जा रहा है.
Quiet Quitting हुआ पुराना, नया ट्रेंड है Quiet Hiring, जानिए क्या है ट्रेंड
बता दें कि नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2023 को होना है. इस परीक्षा के लिए एनबीई ने एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी पहले ही दे दी थी. नीट पीजी परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी एडमिट कार्ड का होना बेहद जरूरी है. एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती होने पर उम्मीदवार बोर्ड से संपर्क करें.
NEET PG 2023: एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
1.एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
2.होमपेज पर नीट पीजी पर क्लिक करें.
3.नए पेज पर नीट पीजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
4.लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
5.अब नीट पीजी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर भविष्य के लिए संभालें.
Agnipath Scheme:अग्निपथ योजना पर नहीं लगेगी रोक, जानिए क्या है यह योजना और कौन होगा अग्निवीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं