NEET 2022 Registration: नीट यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET) 2022 की आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जो 6 मई 2022 तक चालू रहेगी. फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायो के साथ बारहवीं की परीक्षा पास कर मेडिकल की तैयारी कर रहे युवा नीट यूजी के लिए आवेदन करते हैं. आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें. नीट यूजी परीक्षा के जरिए युवाओं को बीएससी नर्सिंग, वेटिनेरी और मेडिकल कोर्सों में दाखिला मिलता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) इस परीक्षा का आयोजन करता है. इस साल नीट यूजी की परीक्षा 17 जुलाई 2022 को होने वाली है. यह परीक्षा पेन और पेपर-आधारित होगी.
ये भी पढ़ें ः NEET Registration 2022: नीट के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत, यहां जानें
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NEET UG 2022: नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
नीट का प्रश्न पत्र
नीट प्रश्न पत्र में 200 प्रश्न होंगे और यह 200 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा. नीट की परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. इस साल नीट (NEET 2022) परीक्षा देश के लगभग 543 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में आयोजित की जाएगी.
नीट की परीक्षा 13 भाषाओं में
नीट (NEET 2022) परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी.
नीट परीक्षा का पैटर्न
नीट 2022 के प्रश्न पत्र में चार विषय होंगे- फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी. प्रत्येक विषय में एक सेक्शन में इंटर्नल विकल्पों के साथ दो सेक्शन होंगे. सेक्शन ए में 35 प्रश्न होंगे, वहीं सेक्शन बी में केवल 15 प्रश्न होंगे. सेक्शन बी के 15 प्रश्नों में से, उम्मीदवार किसी भी 10 प्रश्नों को हल करने का विकल्प चुन सकते हैं. इसलिए, प्रश्नों की कुल संख्या और समय का उपयोग समान रहेगा.
नीट यूजी परीक्षा में एक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को चार अंक मिलेंगे और एक गलत उत्तर के लिए, अभ्यर्थियों को तीन अंक मिलेंगे. अनुत्तरित प्रश्नों के शून्य अंक होंगे. यदि एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं, तो दोनों विकल्पों के लिए 4 अंक दिए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं