NEET Registration 2022: नीट 2022 (NEET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (registration process) शुरू हो चुकी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने 6 अप्रैल से नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेस टेस्ट (NEET) 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing) और पशु चिकित्सा (Veterinary) सहित चिकित्सा कार्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक अंडर ग्रेजुएट (UG) उम्मीदवार इस वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. नीट (NEET 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय, उम्मीदवारों को कुछ डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करने की आवश्यकता होगी, जिसमें उम्मीदवार की नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटो, सिग्नेचर, बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों और अंगूठे के निशान और श्रेणी प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा.
नीट 2022 का आयोजन 17 जुलाई को पेन और पेपर बेस्ड टेस्ट के तौर पर होगा. नीट प्रश्न पत्र में 200 प्रश्न होंगे और यह 200 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा. नीट (NEET 2022) 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा, यह परीक्षा देश के लगभग 543 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में आयोजित की जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नीट रजिस्ट्रेशन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी (Documents Required For NEET Registration 2022)
1.10 केबी और 200 केबी आकार के बीच पासपोर्ट आकार के फोटो की स्कैन की गई कॉपी.
2.सिग्नेचर की स्कैन कॉपी, जिसका साइज 4 kb और 30 kb के बीच होना चाहिए.
3.पोस्टकार्ड साइज की फोटो.
4.बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों और अंगूठे के निशान.
5.श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो).
6.नागरिकता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो).
7.पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो.
8.कक्षा 10वीं पास प्रमाण पत्र.
फोटो के संबंध में निर्देश
नीट (NEET Registration 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उनकी फोटो नवीन होने के साथ ही रंगीन या काले और सफेद रंग में होनी चाहिए, जिसमें सफेद पृष्ठभूमि के साथ कान सहित 80 प्रतिशत चेहरा (बिना मास्क) दिखाई दे रहा हो. पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ ही फोटो की स्कैन्ड कॉपी को रजिस्ट्रेशन के दौरान अपलोड करना होगा. नीट यूजी के लिए स्कैन्ड पासपोर्ट साइज फोटो का साइज 4”x6” और 10 केबी से 200 केबी के बीच होना चाहिए. नीट द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया कि पासपोर्ट साइज फोटो बिलकुल साफ होनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं