NEET PG Counselling 2022: नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने घोषणा की कि केंद्र ने पीजी मेडिकल प्रोग्राम (PG medical programme) में प्रवेश के लिए कट-ऑफ अंक कम करने को मंजूरी दे दी है. सूत्र के हवाले से पिछले सत्र में मुख्य रूप से प्री और पैरा क्लीनिकल विषयों में करीब 1400 सीटें खाली रही थीं, इसलिए कट ऑफ अंक को कम किया गया है. आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, सभी कैटेगरी में कट ऑफ मार्क्स में 25 पर्सेंटाइल की कमी की गई है. अब, सामान्य श्रेणी के लिए, कम कट-ऑफ 25 प्रतिशत, पीडब्ल्यूडी सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 20 प्रतिशत, एससी / एसटी / ओबीसी के लिए 15 प्रतिशत और पीडब्ल्यूडी (एससी / एसटी / ओबीसी) के लिए 15 प्रतिशत है.
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सोमवार को बताया 'सप्ताह का सबसे खराब दिन'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल पिछले साल मेडिकल कॉलेजों के पीजो कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित काउंसलिंग में काफी सीटें खाली रह गई थी. इसे देखते हुए पीजी मेडिकल (PG medical) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कट-ऑफ अंक कम करने को फैसला लिया गया है. एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, “चूंकि इस तरह की स्नातकोत्तर सीटें खाली हो रही हैं, ऐसे देश में संसाधनों की भारी बर्बादी है, जहां स्नातकोत्तर चिकित्सा सीटें प्रीमियम हैं, 2022 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कट-ऑफ को सभी श्रेणियों में 25 प्रतिशत से 25 प्रतिशत कम करने का निर्णय किया गया है.”
MAH LLB 3 वर्षीय काउंसलिंग राउंड 1 अंतिम मेरिट लिस्ट आज, कब क्या होगा जानें
एनएमसी ने 14 अक्टूबर को हुई एक बैठक में पीजी कोर्सों के लिए योग्यता प्रतिशत में कमी की सिफारिश की थी. इस बीच, एमसीसी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग के सीट आवंटन प्रक्रिया के पहले दौर में 197 सीटें जोड़ दीं हैं. नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG counselling) में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख आज है.
एमसीसी ने नोटिस कहा, “मेडिकल काउंसलिंग कमेटी को नई सीटों के बारे में निम्नलिखित संस्थानों (सूची संलग्न) से जानकारी मिली है, जो कि यूजी काउंसलिंग 2022 के राउंड -1 की शुरुआत से पहले कॉलेजों द्वारा योगदान नहीं दिया जा सकता था. इसलिए, सक्षम प्राधिकारी ने उम्मीदवारों के लिए यूजी काउंसलिंग 2022 के राउंड -1 के सीट मैट्रिक्स में निम्नलिखित एमबीबीएस सीटों को शामिल करने का निर्णय लिया है.”
महाराष्ट्र CET 2022 Counselling प्रोविजनल अलॉटमेंट राउंड 1 का रिजल्ट आज
रवीश कुमार का प्राइम टाइम: रुपया कमज़ोर नहीं, डॉलर मज़बूत! वित्त मंत्री के बयान पर क्या है आपकी राय?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं