Lucknow University Admission 2023: लखनऊ यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (UGET) परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है. यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूजीईटी परीक्षा तिथियां जारी की हैं. ये परीक्षा तिथियां बीईएलईडी, डी फॉर्मा, बीकॉम, बीकॉम (ऑनर्स), बीबीएस बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी बायोलॉजी, बीए में प्रवेश के लिए जारी किया गया है. लखनऊ यूनिवर्सिटी 10 से 16 जुलाई तक यूजीईटी परीक्षा आयोजित करेगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यूजीईटी एग्जाम शेड्यूल
यूजीईटी 2023 परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा- सुबह और शाम. पहले दिन यानी 10 जुलाई को बीईएलईडी की परीक्षा होगी. बीईएलईडी परीक्षा 10 जुलाई को सुबह 10: 30 बजे से लेगा, जबकि डी फॉर्मा की परीक्षा उसी दिन 2: 30 बजे से होगी. बीकॉम की परीक्षा 11 जुलाई को पहली पाली में जबकि बी कॉम (ऑनर्स) की परीक्षा दूसरी पाली में, 12 जुलाई को बीबीएस और एलएलएम की परीक्षा होगी. 13 जुलाई को बीसीए और बीएसी (मैथ) की परीक्षा होगी. बीएससी एग्रीकल्चर और बीएससी बायोलॉजी की परीक्षा 14 जुलाई को, उसी तरह 15 जुलाई को बीवीए और बीजेएमसी और अंतिम दिन यानी 16 जुलाई को बीए की पहली पाली में परीक्षा होगी.
CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं छात्रों के लिए गाइडलाइन्स जारी, डिटेल यहां देखें
यूजीईटी एडमिट कार्ड 2023
खबरों की मानें तो यूजीईटी हॉल टिकट 7 जुलाई को जारी किया जाएगा, जिसे छात्र यूनिवर्सिटी की साइट lkouniv.ac.in से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके यूजीईटी प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड कर सकते हैं. यूजीईटी एडमिट कार्ड के साथ छात्रों को अपनो कोई पहचान पत्र जैसे कि पैन कार्ड, ड्राइवर का लाइसेंस, राशन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र लेकर जाना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं