JKSSB CBT Admit Card 2023: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic से डाउनलोड कर सकते हैं. जेकेएसएसबी सीबीटी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा. जेकेएसएसबी सीबीटी परीक्षा (JKSSB CBT exam) का आयोजन 6 फरवरी से 8 फरवरी, 2023 तक किया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 6 फरवरी, 7 फरवरी और 8 फरवरी, 2023 को होने वाली है, उनके लिए सिटी इंटिमेशन / लेवल -1 एडमिट कार्ड JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in जारी किए जाएंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और परीक्षा समय की जानकारी है.
नोटिफिकेशन में कहा गया, "फाइनल / लेवल-2 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का नाम और पता दर्शाया जाएगा और इसे जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (jkssb.nic.in) से डाउनलोड किया जा सकता है."
JKSSB CBT admit card 2023: ऐसे डाउनलोड करें
1.उम्मीदवार जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं.
2.होमपेज पर ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
3.अगले चरण में, उम्मीदवारों को लिंक/बटन - "लॉगिन" पर क्लिक करना होगा.
4.फिर संबंधित पद का चयन करना होगा.
5.अब लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
6.लॉग इन करने के बाद, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
7.अब इसे डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं