विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

JEE Advanced Result 2025: कल जारी होगा जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट कल यानी 2 जून को जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे.

JEE Advanced Result 2025: कल जारी होगा जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक
नई दिल्ली:

JEE Advanced Result 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर कल, 2 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Advanced) 2025 के परिणाम घोषित करेगा. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉगिन कर अपना परिणाम देख सकते हैं. JEE एडवांस्ड 2025 परिणाम देखने के लिए अपना रजिस्ट्रर नंबर, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा. 

ऑनलाइन ऐसे चेक करेंगें चेक

परिणाम घोषित होने के बाद, सफल उम्मीदवारों की कैटगरी-वाइज अखिल भारतीय रैंक (AIR) आधिकारिक JEE एडवांस्ड 2025 ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगी. उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर मोबाइल नंबरों पर टेक्स्ट मैसेज अलर्ट भी प्राप्त होंगे. JEE एडवांस्ड परिणाम 2025 में उम्मीदवार का पंजीकरण नंबर, रोल नंबर, नाम, जन्म तिथि, योग्यता स्थिति, CRL रैंक, श्रेणी-वार AIR (यदि योग्य है), पेपर 1 और 2 में विषय-वार अंक, कुल सकारात्मक अंक और कुल मिलाकर कुल अंक प्रदर्शित होंगे.

समझ लें नंबरों का खेल

आधिकारिक सूचना विवरणिका के अनुसार, केवल वे अभ्यर्थी ही रैंकिंग के लिए विचार किए जाएंगे जो JEE एडवांस्ड 2025 के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए उपस्थित होंगे. फिजिक्ल, केमेस्ट्री और मैथ में नंबरों की गणना प्रत्येक विषय में दोनों पेपरों के अंकों को जोड़कर की जाती है. कुल अंक इन तीन विषयों के कुल अंक होते हैं, और रैंक लिस्ट इस कुल अंक के आधार पर तैयार की जाती है. उम्मीदवारों को रैंक लिस्ट में तभी शामिल किया जाएगा जब वे प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर न्यूनतम निर्धारित नंबर प्राप्त करेंगे. रैंक लिस्ट में शामिल होने के लिए निर्धारित अंकों का न्यूनतम प्रतिशत नीचे दिया गया है.

ये भी पढ़ें-JAC Class 12 Result 2025 Declared Live : झारखंड बोर्ड इंटर साइंस कॉमर्स का रिजल्ट जारी, साइंस में 79.26% स्टूडेंट्स पास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JEE Advanced Result, JEE Advanced Result 2024, JEE Advanced Result 2025 Date, JEE Advanced Result 2025 Date And Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com