विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jul 20, 2022

JEE Main 2022: सत्र 2 एग्जाम पर आई नई अपडेट, जेईई मेन परीक्षा हो सकती है स्थगित, पढ़ें पूरी बात  

JEE Main 2022: सत्र 2 परीक्षा के स्थगित होने की बात इसलिए भी कही जा रही है क्योंकि एनटीए ने अब तक एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी नहीं किया है, जो एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है. जब एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप ही नहीं जारी की गई है, तो एडमिट कार्ड भला कैसे जारी किया जाएगा. इसलिए हो सकता है 21 जुलाई को होने वाली जेईई मेन 2022 सत्र 2 परीक्षा (JEE Main 2022) को स्थगित कर दिया जाए

Read Time: 4 mins
JEE Main 2022: सत्र 2 एग्जाम पर आई नई अपडेट, जेईई मेन परीक्षा हो सकती है स्थगित, पढ़ें पूरी बात  
JEE Main 2022: जेईई मेन परीक्षा हो सकती है स्थगित
नई दिल्ली:

JEE Main 2022: जेईई मेन 2022 सत्र 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी हो सकते हैं. JEE Main 2022 सत्र 2 की परीक्षा कल से यानी 21 जुलाई से शुरू होने वाली है. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 20 जुलाई को सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दें. एडमिट कार्ड से पहले JEE Main 2022 सत्र 2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप को जारी किया जाना है. अब तक एनटीए ने जेईई मेन 2022 सत्र 2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी नहीं किया है. वहीं सूत्रों की मानें तो 21 जुलाई को होने वाली JEE Main 2022 सत्र 2 परीक्षा स्थगित हो सकती है और इसका आयोजन 23 जुलाई 2022 को किया जाएगा.JEE Main 2022 Topper: जेईई मेन में स्नेहा पारीक ने किया टॉप, सत्र 2 नहीं देंगी, सीधे जेईई एडवांस की करेंगी तैयारी

जेईई मेन 2022 सत्र परीक्षा के स्थगित होने की बात इसलिए भी कही जा रही है क्योंकि एनटीए ने अब तक एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी नहीं किया है, जो एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है. जब एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप ही नहीं जारी की गई है, तो एडमिट कार्ड भला कैसे जारी किया जाएगा. इसलिए हो सकता है 21 जुलाई को होने वाली जेईई मेन 2022 सत्र 2 परीक्षा (JEE Main 2022) को स्थगित कर दिया जाए और इसका आयोजन 23 जुलाई को किया जाए.हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है. JEE Main 2022: 75 पर्सेंटाइल आई है तो ना हो कंफ्यूज, इस तरह जानें कितने आए हैं आपके मार्क्स

JEE Main 2022 के लिए एडमिट कार्ड 
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक एनटीए जेईई मेन 2022 (JEE Main 2022) परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड दोनों को ही आज जारी कर सकता है. जारी होने पर जेईई मेन 2022 सत्र 2 की परीक्षा देने के इच्छुक छात्र एडमिट कार्ड और इंटिमेशन स्लिप jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. इससे पहले एनटीए ने जेईई मेन 2022 सत्र 2 रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन विंडो को 12 जुलाई तक के लिए खोल दिया था. JEE Main Result 2022: 14 टॉपरों में सबसे ज्यादा टॉपर आंध्र प्रदेश से, छात्रों को मिलें 100 में 100 अंक

JEE Main 2022 की परीक्षा
जेईई मेन 2022 का दूसरा सत्र 21 से 30 जुलाई, 2022 के बीच होने वाला है. ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2022 सत्र 2 (JEE Main 2022) के लिए एडमिट कार्ड और एडवांस इंटिमेशन सिटी स्लिप जल्द ही एनटीए द्वारा जारी की जाएगी. जेईई मेन 2022 सत्र की परीक्षा 21 जुलाई, 2022 से शुरू होने वाली है. यह परीक्षा 21 जुलाई, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, और 30 जुलाई तक आयोजित की जाएगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
सीबीएसई बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू, सीबीएसई 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड जारी 2024
JEE Main 2022: सत्र 2 एग्जाम पर आई नई अपडेट, जेईई मेन परीक्षा हो सकती है स्थगित, पढ़ें पूरी बात  
Odisha 12th Result 2024: ओडिशा बोर्ड के 4 लाख स्टूडेंट का इंतजार होगा खत्म, सीएचएसई 12वीं के नतीजे 26 मई को घोषित होंगे 
Next Article
Odisha 12th Result 2024: ओडिशा बोर्ड के 4 लाख स्टूडेंट का इंतजार होगा खत्म, सीएचएसई 12वीं के नतीजे 26 मई को घोषित होंगे 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;