JEE Advanced 2021: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस (JEE Advanced 2021) के लिए रजिस्ट्रेशन कल, 20 सितंबर को खत्म हो जाएगा. जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो गई थी. फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2021 है. जेईई मेन में क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स और आवश्यक कट-ऑफ अंक को पूरा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस आवेदन पत्र 2021 भर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र भरने से पहले सूचना विवरणिका पर उपलब्ध जेईई एडवांस पात्रता मानदंड 2021 की जांच करें.
जेईई एडवांस 2021 के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किए जाएंगे. परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था - IIT खड़गपुर - उम्मीदवारों को मुफ्त जेईई एडवांस मॉक टेस्ट भी प्रदान करेगी.
उम्मीदवार उन्हें हल कर सकते हैं.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
JEE Advanced 2021: जानें- कैसे करना है आवेदन
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2- होमपेज पर, जेईई मेन 2021 लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन विंडो पर आवेदन करें.
स्टेप 3- छात्र दिए गए ऑप्शन के माध्यम से जेईई एडवांस के लिए नया पासवर्ड बना सकते हैं.
स्टेप 4- सभी पूछे गए विवरणों के साथ जेईई एडवांस 2021 आवेदन पत्र भरें
स्टेप 5- पूछे गए अनुसार स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
स्टेप 6- अब फीस का भुगतान करें.
स्टेप 7- फॉर्म को डाउनलोड कर, भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
जेईई एडवांस के आवेदकों को आवेदन के समय कुछ डॉक्यूमेंट्स पीडीएफ फॉर्मेट में भी अपलोड करने होंगे. इन दस्तावेजों में जेईई मेन 2020, 2021 योग्य उम्मीदवारों और जेईई मेन 2020 योग्य लेकिन अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग शामिल हैं.
आपको बता दें, जेईई एडवांस (JEE Advanced 2021) में आवेदन करने के लिए टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों को योग्य माना जाएगा. जेईई एडवांस का आयोजन 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में विभिन्न अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग, साइंस और आर्टिटेक्चर कोर्सेज में प्रवेश के लिए किया जाता है.
आपको बता दें, जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस 2020 के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन कोविड के कारण से अनुपस्थित रहे, उन्हें जेईई मेन 2021 की परीक्षा दिए बिना सीधे जेईई एडवांस 2021 में बैठने की अनुमति दी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं